scorecardresearch

Vastu Tips For Bedroom: घर के बेडरूम में की गई ये गलतियां ला सकती हैं पति-पत्नी के रिश्ते में तनाव, अभी करें सुधार

वास्तु के अनुसार बेड के नीचे रखी चीजों का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. इन चीजों को जितना जल्दी सुधार लें उतना बेहतर है. बेडरूम एक ऐसी जगह है जहां एक व्यक्ति 7 से 8 घंटे बिताता है इसलिए इस जगह का वास्तु के अनुसार होना बहुत जरूरी है.

Representative image (Credit: Mark champs/ Unsplash) Representative image (Credit: Mark champs/ Unsplash)
हाइलाइट्स
  • बेड के सामने न लगाए शीशा

  • पति-पत्नी के रिश्ते में आता है तनाव

घर बनवाते समय वास्तु का ध्यान रखना जितना जरूरी है उतना ही घर में रखे फर्नीचर का भी. वास्तु में घर के बेडरूम में रखी चीजों से लेकर बेड के नीचे रखी चीजों के बारे में भी कई टिप्स दिए गए हैं. बिस्तर एक ऐसी जगह जहां एक व्यक्ति 7 से 8 घंटे गुजारता है. वास्तु के अनुसार बेड के नीचे रखी चीजों का हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है. आज आपको बताएंगे ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें आपको अपने बेडरूम में बिल्कुल नहीं रखना चाहिए.

दो बेडशीट न बिछाए
ध्यान रहे बेड के ऊपर कभी भी ऐसा गद्दा या बेडशीट नहीं बिछानी चाहिए जो दो भागों में बंटी हो. इससे पति-पत्नी के बीच मन मुटाव पैदा होता है. हमेशा ध्यान रहे कि दो अलग-अलग गद्दा इस्तेमाल करने के बजाए एक ही गद्दा लगाना चाहिए.

बेड के नीचे न रखें झाड़ू
अगर आप भी बेड के नीचे झाड़ू रखते हैं तो उसे तुरंत हटा लें. बेड के नीचे इस तरह चीजें रखना मन और मस्तिष्क पर बुरा प्रभाव पड़ता है. बिस्तर के नीचे झाड़ू रखने से घर परिवार के लोग बीमार रहते हैं और आर्थिक परेशानी बनी रहती है.

जूते-चप्पल
आमतौर पर लोग कपड़े चेंज करके जूते उतारकर वहीं बिस्तर के नीचे रख देते हैं. वास्तु के अनुसार यह बिल्कुल गलत है. ऐसा करने से आपके अंदर निगेटिव एनर्जी आती है.

बेड के सामने न लगाए शीशा
बेड के सामने कोई शीशा नहीं लगाना चाहिए. पलंग का सिरहाना एकदम प्लेन होना चाहिए. सिरहाने की तरफ बहुत ज्यादा समान होने से बेचैनी और नींद न आने जैसी समस्या हो सकती है.

इलेक्ट्रॉनिक सामान
खराब पड़े इलेक्ट्रॉनिक समान को लोग अक्सर बेड के नीचे खिस्का देते हैं. लेकिन ऐसा करने से आपको नींद की समस्या हो सकती है.

इस दिशा में रखें बेड
वास्तु के अनुसार आपके बेड का सिरहाना पूर्व या दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए. इससे व्यक्ति को अच्छी नींद आती है और वो फ्रेश उठता है. कहते हैं कि अगर बेडरूम का सिरहाना सही नहीं है तो पति-पत्नी के रिश्ते में दिक्कत आती है.