scorecardresearch

Vastu Tips for Home: झाड़ू-पांवदान... कैंची-चाकू, घर की इन छोटी-छोटी चीजों से बदलेगा भाग्य... लेकिन कैसे... यहां एक क्लिक में जानिए 

घर की छोटी-छोटी चीजों से हमारा भाग्य बदल सकता है. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय के अनुसार, घर में इस्तेमाल होने वाली छोटी-छोटी वस्तुएं जैसे झाड़ू, पांवदान चाकू,कैंची हमारे जीवन और भाग्य पर गहरा प्रभाव डालती हैं.  इन चीजों का सही प्रयोग करके हम जीवन में अपना लाभ बढ़ा सकते हैं.  

Advertisement
झाड़ू-पांवदान और कैंची-चाकू से भी आपकी किस्मत बदल सकती है. झाड़ू-पांवदान और कैंची-चाकू से भी आपकी किस्मत बदल सकती है.

छोटी-छोटी चीजों को मिलाकर ही एक बड़ा सा घर बनता है. घर की हर छोटी चीज का अपना महत्व भी है और योगदान भी. ज्योतिषाचार्य शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि ये छोटी-छोटी चीजें घर मे सम्पन्नता और समृद्धि भी देतीं हैं और मुश्किलें भी बढ़ाती हैं. इन चीजों का सही प्रयोग करके हम जीवन में अपना लाभ बढ़ा सकते हैं. 

झाड़ू हमारे भाग्य पर कैसे डालती है असर? 
झाड़ू घर की इतनी महत्वपूर्ण चीज है कि इससे घर की आर्थिक स्थिति देखी जाती है. झाड़ू का अनादर करना, पैर से लगना, फेंक देना और टूटी झाड़ू रखना घर की आर्थिक स्थिति को खराब करता है. झाड़ू को घर में छुपा कर रखना चाहिए. इसके हाथ वाले हिस्से को नीचे रखना चाहिए. सूर्यास्त के समय और सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने से व्यक्ति निश्चित रूप से दरिद्र हो जाता है. 

कैंची हमारे भाग्य पर कैसे डालती है असर? 
कैची घर के रिश्तों के लिए बड़ी भारी भूमिका निभाती है. इसके गलत प्रयोग से घर के रिश्ते बिगड़ सकते हैं. कैंची को कपड़े या कागज में लपेट कर रखने से घर में रिश्ते बेहतर बने रहते हैं. बिना कारण कैंची न चलाएं अन्यथा घर में वाद-विवाद बढ़ता ही जाएगा. रिश्ते खराब होंगे. कैंची कभी भी किसी मांगने पर उधार न दें अन्यथा उस व्यक्ति से सम्बन्ध खराब होंगे. 

चाकू भाग्य पर कैसे डालता है असर? 
घर में रहने वाले लोग कैसे हैं और घर के संतान की स्थिति क्या होगी, ये आप चाकू देखकर जान सकते हैं. चाकू को हमेशा किचन में उल्टा रखना चाहिए. धार नीचे रहनी चाहिए. इससे संतान पक्ष बेहतर होगा. बिना धार वाला चाकू या जंग लगा हुआ चाकू आकस्मिक स्वास्थ्य की समस्या दे सकता है. घर में बहुत बड़ा चाकू रखना दाम्पत्य जीवन को खराब करता है. अगर कोई व्यक्ति आपको धार वाली तरफ से चाकू देता है तो समझना चाहिए कि वह व्यक्ति स्वार्थी है. 

पांवदान से घर में खुशियां भी आती हैं और मुश्किलें भी 
पांवदान हमेशा साफ और बिना फटा हुआ रखना चाहिए. गन्दा और फटा हुआ पांवदान आपके घर में समस्या को बुलाता है. रोज सुबह पांवदान को साफ करके दरवाजे पर लगाएं और ईश्वर से आगमन की प्रार्थना करें. प्रयास करें कि पांवदान पर स्वस्तिक, शंख आदि चिह्न न हों अन्यथा आपके घर में विपत्तियां आने लगेंगी. 

घर में कभी न रखें ये चीजें
वास्तु के अनुसार, घर में भूलकर भी कांटेदार पौधे, ताजमहल, रोते हुए बच्चे, महाभारत, हिंसक पशु या फिर किसी युद्ध की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. ऐसी तस्वीरें घर के भीतर नकारात्मकता लाती हैं. इसके अलावा, आपके घर के नल कभी खराब नहीं होने चाहिए. घर में खराब पड़े इलेक्ट्रोनिक डिवाइस भी नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं.