scorecardresearch

Negative Karma: कौन से होते हैं नकारात्मक कर्म, जानें इनका जीवन में क्या पड़ता है बुरा प्रभाव और कैसे करें इससे बचाव?

नकारात्मक कर्मों का हमारे जीवन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता सही हो, इसके लिए हमें सही-गलत कर्मों के बारे में जानना जरूरी है. नकारात्मक विचार और कर्म हमारे अंदर की ही भावनाएं हैं, जो हमें और दूसरों को नुकसान पहुंचाती है.

Symbolic Photo Symbolic Photo

नकारात्मक कर्मों का हमारे जीवन पर काफी बुरा प्रभाव पड़ता है. नकारात्मक विचार और कर्म हमारे अंदर की ही भावनाएं हैं, जो हमें और दूसरों को नुकसान पहुंचाती है. जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता सही हो, इसके लिए हमें सही-गलत कर्मों के बारे में जानना जरूरी है. यहां आप जान सकते हैं कि नकारात्मक कर्म क्या होते और उसके प्रभाव क्या होते हैं?

नकारात्मक कर्म
1. बच्चों या अपने से छोटों का शोषण करना या मारना-पीटना 
2. पत्नी पर हाथ उठाना, अपशब्दों का प्रयोग करना
3. पिता के साथ दुर्व्यवहार करना
4. भाई,मित्र या दोस्त के साथ कपट करना

बच्चों या अपने से छोटों का शोषण करना या मारना-पीटना
अपने से छोटे लोग और बच्चे शनि ग्रह से सम्बन्ध रखते हैं. अपने से नीचे दर्जे के लोगों ख़ास तौर से बच्चों का शोषण करने और उन्हें मारने पीटने से शनि कमजोर होता है. ऐसा करने से जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है और जीवन में कदम-कदम पर धन के लिए प्रयास करना पड़ता है. हड्डियों तथा स्नायु तंत्र की समस्या हो सकती है.

पत्नी पर हाथ उठाना, अपशब्दों का प्रयोग करना 
जीवन साथी और उसके साथ व्यवहार का सम्बन्ध सीधा शुक्र से है. अगर पत्नी के साथ शारीरिक हिंसा की जाय या अपशब्दों का प्रयोग किया जाय तो इससे शुक्र कमजोर होता है. जीवन में सुख की कमी हो जाती है और व्यक्ति को चैन नहीं मिलता. व्यक्ति सुविधाएं तो जुटा सकता है पर सुख नहीं पा सकता. आंखों तथा मधुमेह की समस्या हो सकती है. 

पिता के साथ दुर्व्यवहार करना 
माता का सम्बन्ध चन्द्रमा से और पिता का सम्बन्ध सूर्य से होता है. ये दोनों ग्रह व्यक्ति का सम्पूर्ण जीवन नियंत्रित करते हैं. अतः माता पिता के साथ दुर्व्यवहार करने से सम्पूर्ण भाग्य में अवरोध आ सकता है. व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक समस्याएं खूब परेशान करती हैं. व्यक्ति का भाग्य कितना भी अच्छा क्यों न हो कभी भी काम नहीं कर सकता. 

भाई, मित्र या दोस्त के साथ कपट करना 
भाई, मित्र या दोस्त का मामला मंगल से सम्बन्ध रखता है. अगर भाई या दोस्त के साथ दुर्व्यवहार किया जाय या कपट किया जाय तो मंगल कमजोर हो जाता है. व्यक्ति को भूमि और भवन का सुख मिलने में समस्या आती है. कभी-कभी व्यक्ति को दुर्घटना या कारावास का सामना कर पड़ सकता है. व्यक्ति को रक्त सम्बन्धी समस्याएं हो सकती हैं. 

अगर इस प्रकार की गलतियां हो गई हैं तो क्या उपाय करें 
1. जिस व्यक्ति के प्रति ये अपराध किया है, उससे क्षमा याचना करें.
2. नित्य प्रातः अपने माता-पिता और बड़ों के चरण छूकर दिन की शुरुआत करें.
3. प्रातः काल ही गजेन्द्र मोक्ष का पाठ करें.
4. ढेर सारे फल और फूलों के पौधे लगाएं.