07:30 PM IST
महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2575 नए मामले सामने आए
3210 मरीज़ ठीक हुए और 10 मरीज़ों की मौत हुई है, सक्रिय मामले 16,922
07:27 PM IST
कोर्ट ने पूर्व IPS अफसर संजीव भट्ट को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
07:14 PM IST
श्रीलंका में सर्वदलीय बैठक जारी, हालात पर काबू पाने के आदेश
कार्यवाहक राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे का आदेश- हालात को काबू में करें सेना और पुलिस.
05:28 PM IST
16 जुलाई को पीएम मोदी का उत्तर प्रदेश दौरा, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी बयान के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालौन ज़िले के उरई तहसील के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे.
04:41 PM IST
केंद्र सरकार ने तारंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन को मंजूरी दी
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए कहा- आबू, अम्बाजी और तारंगा को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाएगा, 116 किमी की यह नई रेलवे लाइन 4 सालों में बनकर तैयार होगी. इस पर आने वाला खर्च ₹2798 करोड़ होगा. इस रेलवे परियोजना के माध्यम से रोजगार-स्वरोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे.
04:13 PM IST
अब 18 साल से ज्यादा उम्र वालों को फ्री में लगेगी बूस्टर डोज
केंद्र सरकार का ऐलान- 15 जुलाई से 18+ वालों को मुफ्त में लगेगी बूस्टर डोज, 75 दिनों तक चलेगी ये योजना.
02:43 PM IST
श्रीलंका में सरकारी टीवी चैनल का प्रसारण रोका गया
श्रीलंकाई मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक श्रीलंका के राष्ट्रीय टीवी चैनल रूपवाहिनी कॉरपोरेशन के प्रसारण को रोका गया. कोलंबो में प्रदर्शनकारियों से चैनल परिसर के घिर जाने के बाद चैनल ने प्रसारण को रोक दिया.
02:35 PM IST
ICC वनडे रैंकिंग में टॉप पर पहुंचे जसप्रीत बुमराह
ओवल वनडे में बुमराह ने किया शानदार प्रदर्शन, इंग्लैंड के खिलाफ 19 रन देकर लिए थे 6 विकेट. इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत गेंदबाजों की लिस्ट में टॉप पर पहुंचे बुमराह
12:13 PM IST
रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने
श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी सूचना के मुताबिक पश्चिमी श्रीलंका में कर्फ्यू भी लगाया गया.
11:51 AM IST
राष्ट्रपति के देश छोड़कर भागने के बाद श्रीलंका में इमरजेंसी का ऐलान
न्यूज़ एजेंसी AFP ने पीएम ऑफिस के हवाले से दी खबर. देश छोड़कर भाग गए हैं श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे.
11:03 AM IST
श्रीलंका संकट: राष्ट्रपति के देश छोड़ने पर कोलंबो में हंगामा
श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे देश छोड़कर भाग गए हैं. इसके बाद कोलंबो में खूब हंगामा हो रहा है. प्रदर्शनकारी सड़क पर उतर गए हैं.
11:00 AM IST
आज राज ठाकरे से मिलेंगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस
09:21 AM IST
Corona Update: भारत ने पिछले 24 घंटों में दर्ज किए कोरोना के 16,906 नए मामले, हुईं 45 मौतें
09:06 AM IST
कोर्ट में पहुंचा ट्विटर और मस्क का मामला
ट्विटर ने मस्क के साथ मामले को कोर्ट में ले जाने का फैसला किया है. ट्विटर का कहना है कि मर्जर एग्रीमेंट पर साइन के बाद मार्केट गिर गई थी.
08:54 AM IST
आज शाम करीब 5 बजे कोर्ट में पेश होंगे पूर्व IPS अधिकारी संजीव भट्ट, नकली सबूतों का मामला
08:12 AM IST
तेलंगाना विधानसभा चुनाव 2023 के लिए BJP का रोडमैप तैयार, 21 जुलाई से शुरू होगा 'पल्ले गोसा-भाजपा भरोसा' कार्यक्रम
07:55 AM IST
इंडोनेशिया: G20 शेरपा बैठक में कोरिया गणराज्य, यूके और यूरोपीय संघ के G20 शेरपाओं से मिले भारत के G20 शेरपा अमिताभ कांत
07:24 AM IST
गुजरात राज्य बिजली निगम लिमिटेड भारी बारिश के कारण परीक्षा स्थगित
06:43 AM IST
राष्ट्रपति राजपक्षे ने छोड़ा देश, सैन्य जैट से पहुंचे मालदीव की राजधानी माले