scorecardresearch
Advertisement

ब्रेकिंग न्यूज़ 03 फरवरी 2023

10:27 PM IST

शामली में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.2 मापी गई तीव्रता

09:55 PM IST

बीजेपी अगले लोकसभा चुनाव में 300 से 315 तक सीटें जीतेगी: योगी आदित्यनाथ

आजतक से खास बातचीत में सीएम योगी ने कई सवालों के जवाब दिए. उन्होंने सनातन धर्म से लेकर यूपी इन्वेस्टर समिट, रामचरितमानस और अपनी लोकप्रियता को लेकर बातचीत की.

यहां क्लिक करके पढ़ें पूरी खबर

 

 

09:19 PM IST

यूपी की GDP 23 लाख करोड़ से ऊपर की है, पिछले 6 साल में ये दोगुना हुई है: योगी आदित्यनाथ

09:18 PM IST

सनातन धर्म देता है वसुधैव कुटुम्बकम् का संदेश: योगी आदित्यनाथ

08:00 PM IST

सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है: योगी आदित्यनाथ

आजतक से खास बातचीत में बोले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री

07:37 PM IST

अमूल के बाद वेरका ने भी बढ़ाए दूध के दाम

फुल क्रीम दूध ₹60 से हुआ ₹66 और नॉर्मल दूध ₹57 से हुआ ₹60 . आधा किलो दूध पर ₹1 की बढ़ोतरी और किलो पर ₹3 प्रति पैकेट

07:34 PM IST

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का निजी सचिव बनकर ठगी करने वालों में एक और गिरफ्तार

यूपी एसटीएफ ने हजरतगंज इलाके से बस्ती के रहने वाले समीउल्लाह हक अंसारी उर्फ सैफी को किया गिरफ्तार. यूपी एसटीएफ ने 21 अप्रैल 2022 को स्वामी प्रसाद मौर्य के कथित निजी सचिव अरमान खान समेत पांच लोगों को ठगी के मामले में किया था गिरफ्तार.

07:05 PM IST

अमूल के बाद वेरका ने भी बढ़ाए दूध के दाम

अमूल के बाद वेरका ने भी दूध के दाम बढ़ा दिए हैं. फुल क्रीम दूध ₹60 से ₹66 हो गया है, यानी ₹6 बढ़ाए गए  हैं. 

06:23 PM IST

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम की संपत्ति कुर्क

शारदा चिटफंड घोटाले में ED ने कुर्क की 3.30 करोड़ की अचल संपत्ति

05:23 PM IST

ग्लोबल लीडर्स सर्वे में टॉप पर पीएम मोदी, 22 देशों के दिग्गज को छोड़ा पीछे

ग्लोबल लीडर्स में PM मोदी बाइडेन, सुनक, मैक्रों समेत 22 देशों के दिग्गज को पीछे छोड़ चुके हैं. ग्लोबल लीडर्स में PM मोदी का नाम लिस्ट के टॉप पर है.

03:57 PM IST

अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर कांग्रेस से सस्पेंड

पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप, पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर 3 दिन में मांगा जवाब. पटियाला से सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं परनीत कौर.

02:09 PM IST

लोकसभा की कार्यवाही 6 फरवरी 11 बजे तक के लिए स्थगित

01:33 PM IST

जम्मू-कश्मीर: वित्तीय लेखा सहायक भर्ती घोटाले में सीबीआई का एक्शन, 37 जगहों पर छापा

12:48 PM IST

उत्तर प्रदेश में 11 आईपीएस अफसरों का तबादला, बिकरू कांड में सस्पेंड अनंत देव को मिली तैनाती

12:46 PM IST

SC पहुंचा अदाणी को लेकर खुलासे का मामला, याचिका में नाथन एंडरसन के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई गई

11:25 AM IST

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही स्थगित

लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक और राज्यसभा की कार्यवाही 2.30 बजे तक के लिए स्थगित हुई.

10:31 AM IST

उत्तर प्रदेश एमएलसी चुनाव: बीजेपी की 4 सीटों पर जीत

09:42 AM IST

अबु धाबी से भारत आ रही फ्लाइट के इंजन में आग लगी, इमरजेंसी लैंडिंग

फ्लाइट के सभी मुसाफिर सुरक्षित हैं. अबु धाबी से कालीकट आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट में 184 पैसेंजर सवार थे.

09:36 AM IST

शेयर मार्केट में उछाल, सेंसेक्स 400 और निफ्टी 90 अंकों की बढ़ोतरी के साथ खुला

09:02 AM IST

अमूल ने 3 रुपए प्रति लीटर दूध के दाम बढ़ाए

09:00 AM IST

मुंबई के मलाड इलाके में 10 लाख बनावटी सिक्के बरामद, एक गिरफ्तार

08:42 AM IST

तालिबान ने मोदी सरकार के बजट की तारीफ की

08:35 AM IST

अदाणी मामले पर AAP सांसद संजय सिंह ने राज्यसभा में स्पेशल मेंशन का नोटिस दिया

07:36 AM IST

केरल और तेलंगाना विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू हो रहा है

07:14 AM IST

दिल्ली: एमसीडी में पहले मेयर, फिर डिप्टी मेयर और उसके बाद स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों को चुनाव होगा

06:38 AM IST

बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पर रोक के खिलाफ SC में सुनवाई आज