scorecardresearch

Rules Changing From 1 July 2026: 1 जुलाई से बदल जाएंगे ये 6 बड़े नियम.. टैक्स से लेकर आधार तक सबमें होगा बदलाव.. जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

1 जुलाई से कुछ ऐसे नियम लागू हो रहे हैं जिनका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा. इसलिए समय रहते इनकी जानकारी रखें. इससे आपका काम आसान होगा, बेवजह पैसा नहीं लगेगा और बाद में किसी परेशानी का सामना भी नहीं करना पड़ेगा.

AI Generated Image AI Generated Image

1 जुलाई 2026 से पैसे, बैंक, टैक्स, आधार, पासपोर्ट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नए नियम लागू होने जा रहे हैं. इनका असर करोड़ों लोगों पर पड़ेगा. ऐसे में जरूरी है कि आपको इन बदलावों की जानकारी पहले से होनी चाहिए. अगर ऐसा होता है तो आप बिना किसी परेशानी के अपने जरूरी काम समय पर कर सकेंगे. चलिए आसान भाषा में आपको बताते हैं कि 1 जुलाई से क्या-क्या बदलने वाला है.

31 जुलाई है ITR भरने की डेडलाइन

अगर आपको इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरना है, तो इसकी आखिरी तारीख 31 जुलाई 2026 है. अगर आप समय पर रिटर्न नहीं भरते हैं, तो जुर्माना देना पड़ सकता है. साथ ही बाद में टैक्स से मिलने वाले फायदे भी नहीं मिलेंगे. इसलिए आखिरी दिन का इंतजार न करते हुए टाइम से अपना ITR भर दें.

आधार में ईमेल बदलना बिल्कुल मुफ्त

अगर आपके आधार कार्ड में पुराना ईमेल जुड़ा हुआ है, या फिर आपने नया ईमेल बनाया है, तो अब उसे अपडेट कराने के लिए कोई फीस नहीं देनी पड़ेगी. पहले इसके लिए 75 रुपए लगते थे. लेकिन अब आप इस फ्री सुविधा का लाभ 1 जुलाई से 31 दिसंबर 2026 तक उठा सकते हैं. इस अपडेट को करने के लिए आप आधार मोबाइल ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.

SBI क्रेडिट कार्ड रिवॉर्ड प्वाइंट स्कीम में चेंज

PhonePe SBI Credit Card PURPLE और PhonePe SBI Credit Card SELECT BLACK इस्तेमाल करने वालों के लिए 1 जुलाई से नए नियम लागू होंगे. अब हर तरह की परचेज पर रिवॉर्ड पॉइंट्स नहीं मिलेंगे. इसके अलावा कितने रिवॉर्ड पॉइंट्स मिलेंगे, इसकी भी एक लिमिट तय कर दी गई है. इसलिए कार्ड इस्तेमाल करने से पहले नए नियम जरूर देख लें.

HDFC कार्ड से फ्री एयरपोर्ट लाउंज के लिए शर्त

अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड से फ्री एयरपोर्ट लाउंज सुविधा का इस्तेमाल करते हैं, तो अब इसके लिए पहले से खर्च करना जरूरी होगा. जुलाई से सितंबर 2026 के दौरान यह सुविधा तभी मिलेगी, जब आपने अप्रैल से जून 2026 के बीच अपने कार्ड से कम से कम 60000 रुपए खर्च किए हों.

पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा

1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना पहले से महंगा हो जाएगा. चाहे आप नॉर्मल पासपोर्ट बनवाएं या तत्काल पासपोर्ट, दोनों की फीस बढ़ाई गई है. अगर आप जल्द पासपोर्ट बनवाने वाले हैं, तो नई फीस जरूर देख लें.

बैंक ने गलत चीज बेची तो पैसा वापस मिलेगा

कई बार बैंक बिना पूरी जानकारी दिए कोई योजना या बीमा बेच देते हैं. इससे लोगों को बाद में नुकसान होता है. अब ऐसा होने पर बैंक को आपका पूरा पैसा वापस करना होगा. अगर नुकसान हुआ है, तो उसका मुआवजा भी देना पड़ सकता है.