Amazon Great Indian Festival 2026
Amazon Great Indian Festival 2026
त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही ऑनलाइन शॉपिंग का इंतजार भी बढ़ गया है. अगर आप इस बार स्मार्टफोन, टीवी, इलेक्ट्रॉनिक्स, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स या घर का सामान खरीदने की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Amazon ने अपनी सबसे बड़ी फेस्टिव शॉपिंग सेल Amazon Great Indian Festival 2026 की तारीख का ऐलान कर दिया है. यह सेल 8 अक्टूबर से शुरू होगी. सेल में ग्राहकों को कई कैटेगरी के सामान पर खास ऑफर और साल की सबसे कम कीमतों पर खरीदारी का मौका मिलेगा.
8 अक्टूबर से शुरू होगी Amazon की बड़ी सेल
Amazon Great Indian Festival 2026 में स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स, टीवी, फैशन, ब्यूटी, किचन, होम अप्लायंसेज, होम डेकोर, ग्रॉसरी और रोजमर्रा के सामान पर डील मिलेंगी. कंपनी के मुताबिक ग्राहकों को करोड़ों प्रोडक्ट्स पर साल की सबसे कम कीमतों में खरीदारी का मौका मिल सकता है. इस दौरान कई बड़े ब्रांड्स के नए प्रोडक्ट भी लॉन्च किए जाएंगे.
SBI कार्ड पर मिलेगा 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
सेल के दौरान SBI Credit और Debit Card से खरीदारी करने वाले ग्राहकों को 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. यह ऑफर पात्र EMI ट्रांजैक्शन पर भी लागू होगा. इसके अलावा No Cost EMI, एक्सचेंज ऑफर और दूसरे बैंकिंग ऑफर्स का फायदा भी ग्राहकों को मिल सकता है.
Prime मेंबर्स को मिलेंगे अतिरिक्त फायदे
Amazon Prime मेंबर्स के लिए भी सेल में खास फायदे होंगे. कंपनी के मुताबिक चुनिंदा ऑफर्स पर Prime Members को 10% तक अतिरिक्त छूट मिल सकती है. इसके अलावा Prime Video पर फेस्टिव सीजन के दौरान अलग-अलग भाषाओं और जॉनर के कई नए और एक्सक्लूसिव कंटेंट भी उपलब्ध होंगे.
AI से आसान होगी शॉपिंग
इस बार Amazon ग्राहकों के लिए AI आधारित शॉपिंग फीचर्स पर भी जोर दे रहा है. ग्राहक प्रोडक्ट्स की तुलना करने, कीमतों का इतिहास देखने और अपनी जरूरत के हिसाब से प्रोडक्ट की सिफारिश पाने जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे. इससे फेस्टिव शॉपिंग के दौरान सही सामान चुनने में मदद मिल सकती है.
डिलीवरी नेटवर्क भी किया गया मजबूत
फेस्टिव सीजन से पहले Amazon ने अपने डिलीवरी नेटवर्क का भी विस्तार किया है. कंपनी ने देशभर में 20 नए Fulfilment Centres, 6 नए Sort Centres और 150 नए Last-Mile Delivery Stations जोड़े हैं. इसके अलावा करीब 400 शहरों में ऑपरेशंस नेटवर्क के तहत 1.6 लाख से ज्यादा मौसमी रोजगार के अवसर बनाए गए हैं.
Amazon Now का भी होगा विस्तार
Amazon के मुताबिक Amazon Now को दिवाली से पहले 100 शहरों तक पहुंचाने की योजना है. इसके जरिए ग्राहक ग्रॉसरी, फल-सब्जियां, पेय पदार्थ, घरेलू सामान, पर्सनल केयर, ब्यूटी प्रोडक्ट्स और छोटे अप्लायंसेज जैसे सामान ऑर्डर कर सकेंगे. कंपनी के अनुसार Amazon का नेटवर्क अब देशभर में 17 लाख से ज्यादा सेलर्स को सपोर्ट करता है.
ये भी पढ़ें: