scorecardresearch

LPG Subsidy: उपभोक्ता ध्यान दें! एलपीजी बुकिंग में हो चुका है बदलाव... आप भी लेते हैं सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर... तो 1 अक्टूबर से पहले जरूर कर लें यह काम... नहीं तो सस्‍ते में Gas Cylinder मिलना हो जाएगा बंद 

LPG Gas Subsidy ekyc Deadline 1 October 2026: यदि आप भी सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर लेते हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है. सरकार ने 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG रिफिल के लिए  बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन यानी e-KYC कराना अनिवार्य कर दिया है. ऐसा नहीं करने पर सिलेंडर पर मिलने वाली 210 रुपए की सब्सिडी नहीं मिलेगी. हम आपको बता रहे हैं घर बैठे कैसे ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं.

Advertisement
LPG Gas Subsidy ekyc Deadline LPG Gas Subsidy ekyc Deadline

LPG Gas Subsidy ekyc: उपभोक्ता ध्यान दें... यदि आप भी सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर (Gas Cylinder) लेते हैं तो यह खबर आपके लिए बड़े ही काम की है. सरकार ने देशभर के घरेलू LPG ग्राहकों के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन (Biometric Aadhaar Authentication) यानी e-KYC को लेकर नया आदेश जारी किया है.

इसका मतलब है कि अगले महीने से लागू सब्सिडी के साथ तय रिटेल सेलिंग प्राइस (RSP) पर LPG रिफिल बुक करने के लिए उपभोक्ताओं को ई-केवाईसी पूरा करना होगा. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी रिफिल के लिए  e-KYC करना अनिवार्य कर दिया है. ऐसा नहीं करने पर सिलेंडर पर मिलने वाली 210 रुपए की सब्सिडी नहीं मिलेगी. हम आपको बता रहे हैं घर बैठे कैसे ऑनलाइन ई-केवाईसी कर सकते हैं.

ई-केवाईसी की क्यों पड़ी जरूरत 

  • उपभोक्ताओं पहचान वेरिफाइड करने के लिए.
  • फर्जी या डुप्लीकेट कनेक्शन रोकने के लिए.
  • रिकॉर्ड अपडेट रखने के लिए. 

e-KYC नहीं कराने पर भी सिलेंडर मिलेगा, लेकिन...
पेट्रोलियम मंत्रालय के मुताबिक 19 सितंबर 2026 तक 27.43 करोड़ घरेलू एलपीजी उपभोक्ता यानी 89.9% ऑथेंटिकेशन पूरे हो चुके हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय का कहना है कि जिन लोगों ने e-KYC करा लिया है, उन्हें पहले की तरह एलपीजी रिफिल मिलता रहेगा. सरकार का कहना है कि जो उपभोक्ता e-KYC नहीं कराना चाहते या असमर्थ हैं, उन्हें भी गैस सिलेंडर मिलेगा, लेकिन उन्हें सब्सिडी नहीं मिलेगी. ऐसे उपभोक्ताओं को स्थानीय उपलब्धता के आधार पर 5 किलोग्राम या 10 किलोग्राम का सिलेंडर भी दिया जा सकता है.

कई बार बढ़ाई जा चुकी है e-KYC की डेडलाइन 
आपको मालूम हो कि e-KYC  करने के लिए 1 अक्टूबर 2026 की आखिरी तारीख पहली बार तय नहीं की गई है, इससे पहले e-KYC की डेडलाइन कई बार आ चुकी है और बढ़ाई जा चुकी है.  सबसे पहले e-KYC कराने की अंतिम तारीख 30 जून 2026 तय की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 31 जुलाई किया गया. फिर डेडलाइन 7 अगस्त, 15 अगस्त, 23 अगस्त, 31 अगस्त, 7 सितंबर और अंत में 14 सितंबर तय की गई थी, ताकि सब्सिडी वाले उपभोक्ताओं को e-KYC कराने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. अब  e-KYC  की डेडलाइन 1 अक्टूबर 2026 तय की गई है. 

घर बैठे ऐसे ऑनलाइन करें e-KYC

  • घर बैठे ऑनलाइन e-KYC के लिए उपभोक्ताओं को जिस कंपनी का कनेक्शन है, उसका ऐप डाउनलोड करना होगा.
  • Indane उपभोक्ता इंडियनऑयल वन ऐप, Bharat Gas उपभोक्ता हेलोबीपीसीएल और HP Gas उपभोक्ता एचपी पे के जरिए घर बैठे e-KYC कर सकते हैं. 
  • फेस ऑथेंटिफिकेशन के लिए Aadhaar FaceRD ऐप भी डाउनलोड करें.
  • अब LPG कंपनी के ऐप में e-KYC/Aadhaar Authentication का विकल्प खोजें और Click करें.
  • क्लिक करते ही आधार वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी.
  • फिर फेस ऑथेंटिकेशन शुरू होने पर ऐप आपको Aadhaar FaceRD ऐप पर ले जाएगा.
  • FaceRD ऐप कैमरे से आपका चेहरा स्कैन करेगा.
  • स्क्रीन पर दिए निर्देशों के अनुसार अपना चेहरा कैमरे के सामने सीधा रखें.
  • आंखें झपकाने को कहे तो 1-2 सेकेंड के लिए पलक झपकाएं.
  • फेस वेरिफिकेशन सफल होते ही LPG कंपनी के ऐप में e-KYC प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.
  • यदि स्टेटस सक्सेस नहीं दिख रहा है तो गैस एजेंसी से अपने कंज्यूमर रिकॉर्ड में e-KYC का स्टेटस कन्फर्म कराएं.

ऐसा कर सकते हैं ऑफलाइन e-KYC 
ऑफलाइन e-KYC कराने के लिए दो ऑप्शन हैं. उपभोक्ता अपने नजदीकी गैस एजेंसी जाकर e-KYC करवा सकते हैं. इसके अलावा जब डिलीवरी कर्मचारी घर पर सिलेंडर देने आए तो उनके पास उपलब्ध आधिकारिक डिवाइस के जरिए भी बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन कराया जा सकता है. पेट्रोलियम और नेचुरल गैस मंत्रालय ने कहा है, यदि किसी उपभोक्ता को LPG सेवा या e-KYC से जुड़ी कोई परेशानी है तो वो टोल-फ्री हेल्पलाइन 1800 2333 555 पर संपर्क कर सकते हैं.