Ayushman Card
Ayushman Card
आज हम आपको केंद्र सरकार की ओर से जारी एक ऐसे कार्ड के बारे में बता रहे हैं, जिससे आप 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करा सकता है. दरअसल, हम बात आयुष्मान कार्ड (Ayushman Card) की कर रहे हैं, जिसे प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत जारी किया जाता है. यह एक डिजिटल स्वास्थ्य कार्ड है.
आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लोग बीमार होने पर 5 रुपए तक का फ्री में इलाज करा सकते हैं. आज हम आपको बता रहे हैं कि आयुष्मान कार्ड से कौन-कौन लोग मुफ्त में इलाज करा सकते हैं, किन-किन अस्पतालों में इलाज होगा और कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
किनका बन सकता है आयुष्मान कार्ड
यदि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने चाहते हैं तो सबसे पहले यह जानना होगा कि आप इस कार्ड के पात्र हैं या नहीं हैं. आपको मालूम हो कि आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कुछ एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया है. इस कार्ड का वे लोग लाभ उठा सकते हैं, जिनका नाम SECC 2011 की लिस्ट शामिल है या जो नेशनल हेल्थ ऑथारिटी के रिकॉर्ड में एलिजिबल माने गए हैं. इसके अलावा वैसे लोग जो अनऑर्गनाइज्ड सेक्टर में काम करते हैं और टैक्स पे नहीं करते हैं. वैसे लोग जिनके पास अपना घर नहीं है, वे भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त में इलाज करवा सकते हैं. जिन लोगों का मकान कच्चा है और जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं, वे भी इस कार्ड को बनवा सकते हैं. दिहाड़ी मजदूर भी इस कार्ड का इस्तेमाल कर सकते हैं. अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक भी आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं. आपको मालूम हो कि सरकारी नौकरी करने वाले आर्थिक रूप से मजबूत लोग आयुष्मान कार्ड का लाभ नहीं उठा सकते हैं.
ऐसे चेक करें पात्रता
1. पात्रता चेक करने के लिए सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें. यह ऐप पूरी तरह से मुफ्त है.
2. इसके बाद मोबाइल नंबर से लॉगिन इन करना होगा. फिर आधिकारिक वेबसाइट pmjay.gov.in पर जाना होगा.
3. इसके बाद एक फॉर्म खुलेगा. इसमें PMJAY और अपना राज्य चुनें.
4. फिर आधार नंबर, फैमिली आईडी या राशन कार्ड नंबर में से किसी एक को सर्च में भरें.
5. कैप्चा भरकर अपनी पात्रता चेक करें.
6. यदि आप पात्र हैं तो आप अगले स्टेप पर जाएंगे.
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन-कौन चाहिए डॉक्यूमेंट्स
1. आधार कार्ड
2. राशन कार्ड
3. आय प्रमाण पत्र
4. जाति प्रमाण पत्र
5. श्रमिक रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट
6. आधार से लिंक मोबाइल नंबर
7. फैमिली डॉक्यूमेंट
8. स्पेशल कैटेगरी के हैं तो विकलांगता प्रमाण पत्र
9. बुजुर्ग हैं तो वरिष्ठ नागरिक प्रमाण पत्र की जरूरत होगी.
ऐसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड
1. सबसे पहले Ayushman Bharat Beneficiary पोर्टल beneficiary.nhai.gov.in पर जाएं.
2. इसके बाद मोबाइल नंबर से लॉगिन इन करना होगा.
3. फिर बेनिफिशरी डैशबोर्ड खुलेगा, जहां आपको अपना नाम, राज्य, जिला और आधार नंबर दर्ज करके सर्च करना है.
4. इसके बाद आपके परिवार के सदस्यों की लिस्ट दिखाई देगी. आपको उनके नाम के आगे दिए गए एक्शन बटन पर क्लिक करना है.
5. फिर आधार नंबर के जरिए ओटीपी देकर e-kyc प्रोसेस पूरी करनी होगी.
6. यदि आपका आधार वेरिफिकेशन सक्सेसफुल होता है और मैचिंग स्कोर 80% होता है तो आयुष्मान कार्ड अप्रूव हो जाएगा.
7. फिर कैप्चर फोटो पर जाकर क्लिक करना है और फोटो अपलोड करनी है.
8. इसके बाद नए फॉर्म में सभी जानकारी भरकर, सबमिट करना है.
9. इस तरह से आपका आयुष्मान कार्ड एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा हो जाएगा.
राशन दुकान से भी बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड
आप आयुष्मान कार्ड को अपने नजदीकी राशन की दुकान पर जाकर भी बनवा सकते हैं. इसके लिए आपको जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, राशन कार्ड, मोबाइल नंबर राशन डीलर को दिखाने होंगे. राशन डीलर आपकी जानकारी सिस्टम में डालेंगे और यदि आप पात्र होंगे तो आपका आयुष्मान कार्ड बन जाएगा. कई जगहों पर यह कार्ड तुरंत डाउनलोड या प्रिंट भी किया जा सकता है.
ऐसे चेक करें ऑनलाइन अस्पताल लिस्ट
आपको मालूम हो कि आयुष्मान कार्ड के जरिए सरकारी ही नहीं, बल्कि कई प्राइवेट अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज कराया जा सकता है. आपको इलाज के समय जेब से पैसे देने की जरूरत नहीं होती. इस कार्ड में कई गंभीर बीमारियों और ऑपरेशन का खर्च भी कवर होता है. आयुष्मान कार्ड की सबसे अच्छी बात यह है कि पूरे परिवार को इसका लाभ मिलता है. यहां आप जान सकते हैं कि कैसे ऑनलाइन अस्पतालों की लिस्ट चेक कर सकते हैं. आप घर बैठे अपने मोबाइल पर लिस्ट देख सकते हैं.
1. आयुष्मान कार्ड से जुड़े अस्पतालों की लिस्ट देखने के लिए सबसे पहले hospitals.pmjay.gov.in पर क्लिक करें.
2. इसके बाद अपना राज्य चुनें. जैसे बिहार, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा आदि.
3. फिर Hospital Type का चुनाव करें. यहां Public (सरकारी) या Private (निजी) चुन सकते हैं या All रहने दें.
4. यदि आप किसी खास बीमारी जैसे कैंसर या दिल की बीमारी के लिए अस्पतालों की सूची देख रहे हैं तो उसे चुनें, नहीं तो खाली छोड़ दें.
5. अब स्क्रीन पर दिख रहा कोड भरें और Search बटन पर क्लिक करें.
6. इतना करने के बाद आपके सामने अस्पताल का नाम, पता, फोन नंबर और वहां मिलने वाली सुविधाओं की पूरी सूची आ जाएगी.
इन तरीकों से भी जान सकते हैं अस्पतालों के बारे में
1. Ayushman App: गूगल प्ले स्टोर से Ayushman App डाउनलोड करें. इसमें Find Hospital का सीधा विकल्प मिलता है.
2. हेल्पलाइन नंबर: आप 14555 या 1800-111-565 पर कॉल करके भी अपने पास के अस्पतालों के बारे में जान सकते हैं.
3. Google Maps: आप गूगल मैप्स पर जाकर PMJAY hospitals near me टाइप करें, आपको सीधे लोकेशन मिल जाएगी.