Bank Holidays November 2026
Bank Holidays November 2026
Banks Closed: यदि आप नवंबर 2026 में बैंक में जाकर कोई काम निपटाने के बारे में सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है. दरअसल, नवंबर में पर्व-त्योहारों की भरमार है. ऐसे में नवंबर 2026 में कुल 16 दिन बैंकों में कामकाज बंद रहेगा. आपको मालूम हो कि इन छुट्टियों में 5 रविवार और 2 शनिवार भी शामिल हैं. यहां आप जान सकते हैं नवंबर महीने में कहां-कहां और कब-कब बैंक बंद रहेंगे? आपको मालूम हो कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) हर महीने के शुरू होने से पहले बैंकों की छुट्टियों (Bank Holidays) की लिस्ट जार करता है. बैंक की छुट्टियां हर राज्य में एक जैसी नहीं होती हैं. व्रत-त्योहारों और खास मौकों के हिसाब से अलग-अलग राज्यों में बैंकों की छुट्टियां होती हैं.
नवंबर 2026 में साप्ताहिक छुट्टियों की सूची
1 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
8 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
14 नवंबर: दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
15 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
22 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
28 नवंबर: चौथा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश)
29 नवंबर: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
नवंबर 2026 में क्षेत्रीय और राज्य-स्तरीय बैंक की छुट्टियां
8 नवंबर (रविवार): दिवाली/लक्ष्मी पूजन और साप्ताहिक अवकाश के चलते पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
9 नवंबर (सोमवार): गोवर्धन पूजा/दीपावली अवकाश के चलते उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा और कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे.
10 नवंबर (मंगलवार): बलि प्रतिपदा/विक्रम संवत नया साल के कारण गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, उत्तराखंड और सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे.
11 नवंबर (बुधवार): भाई दूज/लक्ष्मी पूजा के चलते उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बैंक बद रहेंगे.
13 नवंबर (शुक्रवार): वांगला महोत्सव के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
16 नवंबर (सोमवार): छठ पूजा (प्रतीहार अर्घ्य) के चलते बिहार और झारखंड में बैंक बंद रहेंगे.
20 नवंबर (शुक्रवार): इगास-बगवाल के चलते उत्तराखंड में देहरादून की बैंक शाखाओं में काम नहीं होगा.
23 नवंबर (सोमवार): सेंग कुट स्नेम के चलते मेघालय में बैंक बंद रहेंगे.
24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती/कार्तिक पूर्णिमा के चलते नई दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, ओडिशा और पंजाब सहित कई जगहों पर बैंक बंद रहेंगे.
27 नवंबर (शुक्रवार): कनकदास जयंती के चलते कर्नाटक में बैंक बंद रहेंगे.
बैंक बंद रहने के दौरान ये काम हो सकते हैं प्रभावित
डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं रहेंगी चालू
बैंक की छुट्टियों के दौरान डिजिटल और ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं चालू रहेंगी. नेट बैकिंग की सुविधा 24X7 चालू रहती है. बैंक बंद रहने पर भी ग्राहक डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, आईएमपीएस और नेट बैंकिंग जैसे तरीकों के साथ वित्तीय लेनदेन कर सकते हैं. बैंक की वेबसाइट पर जाकर आप अपने ऑनलाइन वर्क को पूरा कर सकते हैं. कैश निकालने के लिए आप ATM का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड से भी डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. किसी तरह की समस्या के लिए आप बैंक के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क कर सकते हैं.