scorecardresearch

Bank In Other Country: जरूरी नहीं विदेश में बैंक अकाउंट खोलने के लिए नागरिक होना, इन देशों में नॉन-रेजिडेंट भी खोल सकते हैं खाता.. जानें क्या है प्रोसेस

अक्सर लोगों को लगता है कि वे केवल उस देश में बैंक खाता खोल सकते हैं, जहां के वह नागरिक हैं. लेकिन ऐसा बिल्कुछ नहीं है. दुनिया में ऐसे देश मौजूद हैं, जो विदेशियों को बैंक में खाता खोलने की सुविधा देते हैं, लेकिन उनके अपने कुछ नियम होते हैं.

AI Generated Image AI Generated Image

विदेश यात्रा के दौरान ज्यादातर लोगों को लगता हैं कि उन्हें किसी दूसरे देश में बैंक अकाउंट खुलवाने के लिए वहां का रेजिडेंट होना जरूरी है. लेकिन ऐसा नहीं है. दुनिया के कुछ देशों में टूरिट्स और वहां न रहने वाले लोग कुछ डॉक्यूमेंट्स की मदद से बैंक अकाउंट खुलवा सकते हैं. लेकिन किस बैंक में आप खाता खुलवा सकते हैं और कहां नहीं यह पूरी तरह से बैंक और देश पर निर्भर करता है.

अक्सर लोग विदेश यात्रा करते हैं, कई लोग वहां काम करते हैं, तो कुछ रिमोट जॉब करते हैं या किसी दूसरे देश में संपत्ति खरीदी हुई होती है. तो ऐसे में एक लोकल बैंक ट्रांजैक्शन के लिए काफी काम आता है. बार-बार इंटरनेशनल कार्ड यूज करने से एक्स्ट्रा फीस देने पड़ती है. इससे लोकल ट्रांजैक्शन से लेकर पैसे ट्रांस्फर करना आसान हो जाता है. चलिए आपको बताते हैं कि किस देशों में नॉन-रेजिडेंट्स खाता खोल सकते हैं.

यूएई

यूएई में कई बैंक नॉन-रेजिडेंट्स के लिए सेविंग अकाउंट की सुविधा देते हैं. इसके लिए पासपोर्ट, वीजा या एंट्री स्टैंप और कुछ फाइनेंशियल डॉक्यूमेंट्स देने पड़ सकते हैं. लेकिन इन अकाउंट में मिलने वाली सेवाओं पर कुछ लिमिट होती है.

पनामा

पनामा में भी विदेशी नागरिक बैंक अकाउंट खोल सकते हैं. लेकिन यहां प्रोसेस थोड़ी टाइट है. यहां पासपोर्ट, इनकम का प्रमाण, बैंक रेफरेंस और पैसे के सोर्स से जुड़े डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ते हैं.

पुर्तगाल

अगर आप पुर्तगाल अक्सर जाते रहते हैं, तो वहां बैंक अकाउंट खुलवाना फायदेमंद हो सकता है. इसके लिए पासपोर्ट के साथ पुर्तगाल का टैक्स नंबर (NIF), आपके घर के पता का प्रमाण और इनकम या जॉब से जुड़े डॉक्यूमेंट्स मांगे जा सकते हैं.

स्विट्जरलैंड

स्विट्जरलैंड दुनिया के मजबूत बैंकिंग सिस्टम के लिए जाना जाता है. यहां कई बैंक नॉन रेजिडेंट्स को भी अकाउंट खोलने देते हैं. लेकिन खाता खुलने से पहले आपकी पहचान और फाइनेंशियल जानकारी की अच्छी तरह जांच की जाती है. कुछ बैंक ज्यादा शुरुआती डिपॉजिट और एक्स्ट्रा फीस भी ले सकते हैं.

सिंगापुर

सिंगापुर के भी कुछ बैंक विदेशी नागरिकों को भी अकाउंट खोलने की अनुमति देते हैं. आमतौर पर पासपोर्ट, कोई पहचान पत्र, साथ ही अकाउंट खोलने की वजह जानते हैं. जिसके बाद कुछ डिपॉजिट के बाद आप खाता खोल सकते हैं.

किसी देश में विदेशी के लिए बैंक खाता खुलवाने की सुविधा होने का मतलब यह नहीं कि वहां का हर बैंक आपका आवेदन स्वीकार करेगा. हर बैंक अपने नियम खुद तय करता है, साथ ही वह जब चाहे अपने नियमों में बदलाव भी कर सकता है. इसलिए यात्रा से पहले, इस बारे में जरूर जानकारी पा लें कि जिस बैंक में आप खाता खोलना चाहते हैं वहां के नियम क्या हैं.