AI Generated Image
AI Generated Image
मौजूदा समय में कई ऐप्लीकेशन ऐसी हैं, जहां आप राइडर बन ठीक-ठाक नौकरी के साथ-साथ साइड हसल कर सकते हैं. बाइक राइड मुहैया कराने वाली ऐप्लीकेशन में उबर, ओला, रैपिडो काफी फेमस हैं. यहां आपको राइड डिस्टेंसन के आधार पर पैसे मिलते हैं. इसके अलावा अलग-अलग ऐप्लीकेशन सेम डिस्टेंसन के अलग-अलग पैसे भी देते हैं.
कई लोग अपनी 9-5 जॉब करने के बाद घर जाते समय बाइक राइड ऐप्लीकेशन खोल लेते हैं और साइड हसल करते हैं. इसका फायदा होता है कि वह घर पहुंचते-पहुंचते भी कुछ एक्स्ट्रा पैसे कमा लेते हैं.
उदाहरण के लिए मान लें कि आप एक 9-5 की जॉब करते हैं. तो सप्ताह में सोमवार से शुक्रवार तक होती है. यानी मान लें कि 30 दिन में आप 22 दिन जॉब पर जाते हैं. बाकी 2 दिन प्रति सप्ताह आपको छुट्टी मिलती है, तो 30 दिन में 8 छुट्टी मिल जाती है.
एक डीसेंट 9-5 जॉब में 30000 की सैलरी होना एक आम बात है, लेकिन फिर भी इसको थोड़ा कम मान कर 25000 रुपए प्रति महीना मान लेते हैं. यानी आप महीने में 22 दिन काम कर रहे हैं और 25000 कमा रहे हैं. साथ ही शाम 5 बजे छुट्टी होती है लेकिन आप घर करीब 9 बजे पहुंचे हैं.
मान लें ऑफिस से 5 बजे निकलने के बाद आप अपने बाइक राइडर ऐप्स खोल लेते हैं. अब 5 से 9 तक आपके पास 4 घंटे होते हैं. इस दौरान आप साइड हसल करते हैं. मोटे तौर पर मान लें कि इस समय में आप 3-5 राइड करते हैं. जिससे आप करीब 300-500 के बीच कमा लेते हैं. ऐवरेज लेकर चले तो आप एक दिन में 400 की साइड हसल करते हैं और सप्ताह में 2000 रुपए कमा लेते हैं. ऐसे में चार सप्ताह का कुल 8000 हो जाता है.
इसके अलावा आपके पास सप्ताह में दो दिन की छुट्टी भी होती है. इस दौरान आप एक दिन फुल टाइम में बाइक राइड करते हैं. अब जब आप पूरा दिन फुल टाइम में राइड कर रहे हैं तो ट्रिप भी ज्यादा होंगी. मान लीजिए कि आपको 12-14 राइड मिलती है. इनसे आप करीब 1300 रुपए फुल टाइम एक दिन में कमा रहे है. पूरे महीने के चार दिन का ऐवरेज करें तो आप 5200 रुपए कमा रहे हैं.
रेगुलर जॉब से आप 25000 कमा रहे हैं. चार सप्ताह की साइड हसल से 8000. इसके अलावा महीने में 4 दिन फुल टाइम चला कर 5200 रुपए कमा रहे हैं. तो इनका जोड़ करें तो आप एक महीने में 38000 रुपए के करीब कमा रहे हैं. यानी आप सैलरी से अलग करीब 13000 कमा रहे हैं. देखा जाए तो ऐसे में बाइक राइडर बतौर साइड हसल एक अच्छा ऑप्शन है.
(नोट: साइड हसल से आकड़े अनुमानित हैं. आपकी साइड हसल से इनकम इससे ज्यादा या कम भी हो सकती है.)