PF Interest
PF Interest
EPFO PF Interest Update: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ (EPFO) ने फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज PF खातों में जमा करना शुरू कर दिया है. ब्याज जमा होने के बाद ईपीएफओ सदस्यों के मोबाइल पर SMS के जरिए मैजेस भी भेजा जा रहा है. यदि आपके पीएफ खाते में ब्याज जमा होने का मैसेज नहीं आया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपको मालूम हो कि PF खातों में ब्याज एक साथ नहीं, बल्कि चरणबद्ध तरीके से यानी फेज-वाइज जमा किया जाता है. ऐसे में आपके पीएफ खाते में ब्याज दिखने में थोड़ा समय अभी लग सकता है.
आप मैसेज का इंताजर किए बिना खुद चेक कर सकते हैं कि आपके पीएफ खाते में ब्याज जमा हुआ है या नहीं और पीएफ खाते में कितना बैलेंस हैं. यदि आपका UAN और मोबाइल नंबर EPFO के साथ रजिस्टर्ड है तो आप सिर्फ एक SMS भेजकर अपने खाते की जानकारी हासिल कर सकते हैं. आप Umang App, EPFO E-Service Portal और Missed Call Service के जरिए भी पीएफ का स्टेटस चेक कर सकते हैं. आपको मालूम हो कि 15 जुलाई 2026 से फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए 8.25% ब्याज खातों में जमा करना शुरू किया गया है.
ब्याज देर से जमा होने पर नहीं होगा कोई नुकसान
आपको मालूम हो कि यदि आपके पीएफ खाते में ब्याज देर से जमा होता है तो भी आपको किसी तरह का नुकसान नहीं होगा. आपको मालूम हो कि EPF योजना 1952 के पैराग्राफ 60 के मुताबिक ब्याज की गणना हर माह के रनिंग बैलेंस के आधार पर की जाती है, भले ही उसे वित्त वर्ष के अंत में पीएफ खाते में जमा किया जाए. इसका मतलब है कि EPFO हर माह के बैलेंस पर ब्याज जोड़ता है और साल के अंत में उसे खाते में क्रेडिट करता है. ऐसे में पीएफ खाते में ब्याज जमा होने में देरी होने पर भी EPFO सदस्य को घोषित दर के अनुसार पूरा ब्याज मिलता है.
1. SMS भेजकर चेक करें PF बैलेंस
आप मोबाइल नंबर 7738299899 पर SMS भेजकर अपना PF बैलेंस और आखिरी योगदान की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके लिए मैसेज टाइप करें- EPFOHO UAN ENG. यदि जानकारी किसी दूसरी भाषा में चाहिए, तो ENG की जगह उस भाषा के पहले तीन अक्षर लिखें. इसके बाद मैसेज के जरिए आपके पीएफ खाते के बैलेंस की जानकारी आपको मिल जाएगी. आपको मालूम हो कि इसके लिए आपका UAN आधार, PAN और बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.
2. मिस्ड कॉल देकर चेक करें PF बैलेंस
यदि आपका मोबाइल नंबर UAN से रजिस्टर्ड है तो आप 011-22901406 पर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से मिस्ड कॉल देकर PF बैलेंस चेक कर सकते हैं. आप अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 9966044425 नंबर पर मिस कॉल देकर PF बैलेंस चेक कर सकते हैं. मिस्ड कॉल के बाद आपके मोबाइल पर SMS के जरिए पीएफ खाते का बैलेंस बता दिया जाएगा. ध्यान रखें कि इसके लिए जरूरी है कि आपका आधार, पैन और बैंक खाता यूएन से लिंक हो. आपको मालूम हो कि यह सेवा मुफ्त है.
3. EPFO पोर्टल से PF बैलेंस ऐसे करें चेक
आप पीएफ बैलेंस को EPFO पोर्टल पर पासबुक देखकर चेक कर सकते हैं. इसके लिए आपको EPFO के यूनिफाइड मेंबर पोर्टल पर लॉग इन करना. आप https://passbook.epfindia.gov.in/MemberPassBook/Login को अपने मोबाइल या लैपटॉप के ब्राउजर में ओपन करें. फिर Member Passbook सेक्शन में जाना होगा. अब अपना UAN और पासवर्ड डालकर लॉग इन करना होगा. इसके बाद कैप्चा कोड भरें. ऐसा करने के बाद आपको शुरुआती और अंतिम बैलेंस, कर्मचारी और नियोक्ता का योगदान, पीएफ ट्रांसफर और ब्याज की पूरी जानकारी दिखाई देगी. यदि ब्याज जमा हो चुका होगा तो वह भी पासबुक में दिखेगा.
4. UMANG App
पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपको UMANG App डाउनलोड करना होगा. इसके बाद लॉगइन करके ऑल सर्विस सेक्शन में जाएं. फिर EPFO सर्च करके, एम्प्लॉई सेंट्रिक सर्विसेस ऑप्शन चुनें. इतना करने के बाद दिख रहे View Passbook विकल्प पर क्लिक करें. फिर अपना UAN नंबर डालें और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को डालें. आपके सामने बैलेंस दिख जाएगा.