scorecardresearch

पैसे नहीं हैं अभी? फिर भी कर सकेंगे शॉपिंग, Flipkart लेकर आया नया Pay Later फीचर

Flipkart ने एक नई डिजिटल क्रेडिट सुविधा Flipkart Pay Later लॉन्च की है. कंपनी ने यह सेवा PayU Finance के साथ मिलकर शुरू की है. इस फीचर की मदद से ग्राहक बिना तुरंत भुगतान किए अपनी पसंद का सामान खरीद सकेंगे और बाद में अपनी सुविधा के अनुसार पेमेंट कर पाएंगे.

Advertisement
Flipkart Flipkart

आज के समय में ऑनलाइन शॉपिंग लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है. मोबाइल, फैशन, ग्रोसरी या घरेलू सामान जैसी जरूरतों के लिए लोग बड़ी संख्या में ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं. ऐसे में ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए Flipkart ने एक नई डिजिटल क्रेडिट सुविधा Flipkart Pay Later लॉन्च की है. कंपनी ने यह सेवा PayU Finance के साथ मिलकर शुरू की है. इस फीचर की मदद से ग्राहक बिना तुरंत भुगतान किए अपनी पसंद का सामान खरीद सकेंगे और बाद में अपनी सुविधा के अनुसार पेमेंट कर पाएंगे. यह सुविधा फिलहाल Flipkart, Myntra और Flipkart Minutes पर उपलब्ध होगी.

क्या है Flipkart Pay Later?
Flipkart Pay Later एक डिजिटल क्रेडिट सुविधा है, जिसके जरिए ग्राहक पहले खरीदारी कर सकते हैं और बाद में भुगतान कर सकते हैं. इसका उद्देश्य ग्राहकों को अधिक वित्तीय लचीलापन देना है, ताकि जरूरत के समय बिना एकमुश्त रकम खर्च किए खरीदारी की जा सके. ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार अलग-अलग भुगतान विकल्प भी चुन सकते हैं.

मिलेंगे कई पेमेंट ऑप्शन
Flipkart Pay Later के तहत ग्राहकों को कई तरह के भुगतान विकल्प दिए जाएंगे. ग्राहक खरीदारी के बाद 30 दिनों तक भुगतान टाल सकते हैं. इसके अलावा राशि को 3 आसान किस्तों में चुकाने का विकल्प भी मिलेगा. वहीं 3 महीने से लेकर 12 महीने तक की EMI चुनकर भी भुगतान किया जा सकेगा. इससे महंगे प्रोडक्ट खरीदना पहले के मुकाबले आसान हो जाएगा.

ग्राहकों को क्या होगा फायदा?
इस सुविधा का सबसे बड़ा लाभ यह है कि ग्राहकों पर एकमुश्त भुगतान का दबाव नहीं रहेगा. जरूरत पड़ने पर वे पहले खरीदारी कर सकेंगे और बाद में भुगतान करेंगे. EMI और किस्तों के विकल्प से खर्च को बेहतर तरीके से मैनेज करना भी आसान होगा. खासतौर पर महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान, फैशन और अन्य जरूरी प्रोडक्ट खरीदने वाले ग्राहकों को इसका फायदा मिल सकता है.

कौन देगा क्रेडिट की सुविधा?
इस योजना में शुरुआती लोन पार्टनर के रूप में PayU Finance काम करेगा. ग्राहकों की पात्रता और जोखिम का आकलन करने के बाद उन्हें क्रेडिट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. कंपनी ने यह भी संकेत दिया है कि भविष्य में अन्य वित्तीय संस्थानों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जा सकता है.

कैसे तय होगी पात्रता?
Flipkart Pay Later का लाभ सभी ग्राहकों को एक समान नहीं मिलेगा. इसके लिए कंपनी कई पहलुओं का आकलन करेगी. इसमें ग्राहक का खरीदारी का इतिहास, ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, प्लेटफॉर्म पर व्यवहार और क्रेडिट प्रोफाइल शामिल होंगे. इन जानकारियों के आधार पर यह तय किया जाएगा कि ग्राहक को कितनी क्रेडिट लिमिट दी जाएगी. इससे ग्राहकों को उनकी वित्तीय क्षमता के अनुसार डिजिटल क्रेडिट सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी.

ये भी पढ़ें: