AI Jobs
AI Jobs
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का बढ़ता प्रभाव अब बैंकिंग सेक्टर में भी साफ दिखाई देने लगा है. दुनिया भर के बड़े बैंक तेजी से 'चीफ AI ऑफिसर' (Chief AI Officer) की नियुक्ति कर रहे हैं. इस पद पर काम करने वाले अधिकारियों को करोड़ों रुपये का पैकेज दिया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, कई प्रमुख बैंक अपनी AI रणनीति को मजबूत बनाने और नई तकनीकों को अपनाने के लिए इस पद को प्राथमिकता दे रहे हैं.
HSBC समेत बड़े बैंक कर रहे हायरिंग
हाल के महीनों में एचएसबीसी, कॉमनवेल्थ बैंक ऑफ ऑस्ट्रेलिया और लॉयड्स बैंकिंग ग्रुप जैसे बड़े वित्तीय संस्थानों ने चीफ AI ऑफिसर की नियुक्ति की है. इन अधिकारियों की जिम्मेदारी बैंक में AI तकनीक के उपयोग, नई योजनाओं के विकास और डिजिटल बदलाव की रणनीति तैयार करने की होती है. बैंकिंग क्षेत्र में AI के बढ़ते इस्तेमाल के कारण इस पद का महत्व लगातार बढ़ रहा है.
76% संस्थानों में अब AI प्रमुख मौजूद
आईबीएम की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्तमान में 76% संस्थानों में AI से जुड़े वरिष्ठ अधिकारी या चीफ AI ऑफिसर मौजूद हैं. पिछले वर्ष यह आंकड़ा केवल 26% था. एक साल के भीतर इतनी बड़ी बढ़ोतरी यह दिखाती है कि कंपनियां और बैंक AI को अपने भविष्य की रणनीति का अहम हिस्सा मान रहे हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि AI की मदद से ग्राहक सेवाओं, जोखिम प्रबंधन और संचालन लागत में सुधार किया जा सकता है.
सालाना 15 करोड़ से ज्यादा तक पहुंच रही कमाई
रिपोर्ट के अनुसार, चीफ AI ऑफिसर की औसत सालाना सैलरी 16 लाख डॉलर यानी करीब 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है. वहीं, शीर्ष स्तर के अधिकारियों की कमाई 35 लाख डॉलर तक पहुंच रही है. इतनी आकर्षक सैलरी के बावजूद योग्य और अनुभवी पेशेवरों की कमी बनी हुई है. खासकर सिंगापुर जैसे देशों में इस क्षेत्र के विशेषज्ञों की मांग तेजी से बढ़ रही है.
ये भी पढ़ें: