Google Pay Pocket Money Feature
Google Pay Pocket Money Feature
Google Pay UPI Circle Pocket Money: डिजिटल पेमेंट की दुनिया में एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ गई है. गूगल पे (Google Pay) ने एक नया फीचर पॉकेट मनी (Pocket Money) पेश किया है. UPI Circle के तहत आए Pocket Money फीचर के जरिए बिना बैंक अकाउंट के भी UPI पेमेंट किया जा सकेगा. आइए जानते हैं क्या है GPay पॉकेट मनी और इसे कैसे व कौन कर सकता है इस्तेमाल?
क्या है GPay पॉकेट मनी फीचर
GPay पॉकेट मनी फीचर UPI Circle के तहत काम करता है. यदि आप पहले से गूगल पे पर यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आप प्राइमरी यूजर (Primary User) हैं. आप अपने परिवार के किसी सदस्य, दोस्त या किसी को भी अपने UPI Circle में जोड़ सकते हैं. आप अपने माता-पिता अपने बच्चों को UPI सर्किल में सेकेंडरी यूजर के तौर पर जोड़ सकते हैं. ये लोग सेकेंडरी यूजर (Secondary User) कहलाते हैं. प्राइमेरी यूजर के बैंक अकाउंट की मदद से सकेंडरी यूजर किसी भी लेन-देन का पेमेंट कर सकता है. ऐसे में यह फीचर उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छा है, जिनका बैंक अकाउंट नहीं है और उन्हें UPI पेमेंट करना होता है. GPay पॉकेट मनी फीचर में पेमेंट प्राइमरी यूजर के बैंक अकाउंट से ही होता है. प्राइमरी यूजर यह तय कर सकता है कि सेकेंडरी यूजर कितना पैसा खर्च कर सकता है और हर पेमेंट को मंजूरी देनी है या नहीं. यदि प्राइमरी यूजर अनुमति देता है तो एक महीने में 15000 रुपए तक की लिमिट अपने आप सेट हो जाती है.
GPay पॉकेट मनी फीचर इस्तेमाल करने के लिए क्या होना चाहिए
1. GPay पॉकेट मनी फीचर इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले प्राइमरी यूजर के पास UPI अकाउंट होना जरूरी है.
2. प्राइमरी यूजर के पास UPI अकाउंट होने के बाद वह अपने गूगल पे ऐप में जाकर UPI Circle में सेकेंडरी यूजर जोड़ सकता है.
3. सेकेंडरी यूजर का मोबाइल नंबर प्राइमरी यूजर के कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव होना चाहिए. सेकेंडरी यूजर के मोबाइल फोन में Google Pay ऐप इंस्टॉल होना चाहिए.
4. सेटअप के दौरान यूजर को रिश्ते की जानकारी और कुछ जरूरी डिटेल्स भी देनी होती हैं.
5. फिर UPI PIN डालकर इनवाइट भेजा जाता है. एक बार सेटअप पूरा हो जाने पर सेकेंडरी यूजर आसानी से पेमेंट कर सकता है.
6. प्राइमरी यूजर ज्यादा से ज्यादा पांच सेकेंडरी यूजर्स जोड़ सकते हैं.
Pocket Money फीचर मोबाइल फोन में कैसे सेटअप करें
1. सबसे पहले Google Pay ऐप खोलें.
2. इसके बाद UPI Circle पर जाएं.
3. फिर सेकेंडरी यूजर का नाम या मोबाइल नंबर सर्च करें और उसे चुनें.
4. अब चुने गए सेकेंडरी यूजर का UPI Circle QR कोड स्कैन करें और अप्रूवल सेटिंग्स सेटअप करें.
5. ऐसा करने के बाद आपको मोबाइल स्क्रीन पर Approve every payment or Set a monthly limit ऑप्शन दिखेंगे.
6. यदि आप Set a monthly limit चुनते हैं, तो अपनी पसंद की मंथली लिमिट सेट करें.
7. फिर सेकेंडरी यूजर के बारे में और जानकारी भरें.
8. अब अपना बैंक अकाउंट चुनें और Invite पर क्लिक करें.
9. इनवाइट भेजने के लिए आपको अपना UPI PIN डालना होगा.
10. ऐसा करने के बाद Pocket Money फीचर सेट हो जाएगा.
11. इसके बाद सेकेंडरी यूजर तय नियमों के अनुसार पेमेंट कर सकेगा.