SIP For 1 Crore
SIP For 1 Crore
बढ़ती महंगाई के बीच 1 करोड़ रुपए जोड़ना आज भी ज्यादातर लोगों का बड़ा सपना है. हालांकि सही प्लानिंग के साथ आप आराम से 1 करोड़ तक सेविंग कर सकते हैं. म्यूचुअल फंड में SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए हर महीने छोटा निवेश करके भी बड़ा फंड बनाया जा सकता है.
क्या है SIP और क्यों है फायदेमंद?
SIP म्यूचुअल फंड में निवेश का ऐसा तरीका है, जिसमें हर महीने एक तय रकम लगाई जाती है. इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का ज्यादा असर नहीं पड़ता, क्योंकि निवेश नियमित होता रहता है. लंबे समय में कंपाउंडिंग (ब्याज पर ब्याज) का फायदा मिलता है.
20,000 की SIP से 1 करोड़ कैसे बनेंगे?
अगर आप हर महीने 20,000 इंवेस्ट करते हैं और औसतन 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो करीब 15 साल में 1 करोड़ रुपए का फंड तैयार हो सकता है.
मंथली निवेश: 20,000
समय: 15 साल
कुल निवेश: 36 लाख
अनुमानित रिटर्न: 64.9 लाख
कुल रकम: 1.01 करोड़
यानी आपने जितना पैसा लगाया, उससे कहीं ज्यादा रिटर्न मिलता है.
कंपाउंडिंग से कैसे बढ़ता है पैसा?
कंपाउंडिंग में आपके निवेश पर मिलने वाला रिटर्न भी आगे रिटर्न कमाता है. समय जितना ज्यादा होगा, फायदा उतना बड़ा होगा. इसलिए जल्दी निवेश शुरू करना ज्यादा फायदेमंद होता है.
Step-up SIP से जल्दी हासिल होगा लक्ष्य
अगर आप हर साल अपनी SIP में 10% की बढ़ोतरी करते हैं, तो आप 1 करोड़ का टारगेट जल्दी हासिल कर सकते हैं.
मान लीजिए:
शुरुआती SIP: 20,000 प्रति माह
हर साल 10% बढ़ोतरी
रिटर्न: 12% सालाना
समय: 12 साल
इस स्थिति में:
कुल निवेश: 51.3 लाख
अनुमानित रिटर्न: 49.1 लाख
कुल फंड: करीब 1 करोड़
यानी 15 साल की बजाय आप 12 साल में ही करोड़पति बन सकते हैं, लेकिन इसके लिए आपको हर साल निवेश बढ़ाना होगा.
देर से निवेश शुरू करने वालों के लिए क्या करें?
जो लोग देर से निवेश शुरू करते हैं, वे आमतौर पर ज्यादा SIP अमाउंट से शुरुआत करते हैं. इससे वे कम समय में बड़ा फंड बनाने की कोशिश करते हैं. हालांकि, जल्दी शुरू करना हमेशा ज्यादा फायदेमंद रहता है क्योंकि समय ही कंपाउंडिंग की असली ताकत है.
निवेश से पहले ध्यान रखें ये बातें
म्यूचुअल फंड में रिटर्न तय नहीं होता
बाजार के जोखिम जुड़े होते हैं
SIP का असली फायदा लंबे समय में मिलता है.
सारा पैसा एक ही फंड में न लगाएं, अलग-अलग फंड में निवेश करें.
बड़ा निवेश करने से पहले वित्तीय सलाह जरूर लें.
ये भी पढ़ें: