scorecardresearch

Loan EMI Calculator: केवल 1% का फर्क भी बन सकता है बोझ.. इसलिए लोन लेने से पहले समझें पूरी क्रोनोलॉजी, कई बैंक की करें तुलना

पर्सनल लोन लेना लोग काफी आसान समझते हैं. लेकिन वह नहीं जानते कि केवल 2-3 प्रतिशत ब्याज बढ़ जाने भर से उनपर कितना बोझ आ जाता है. वह सबसे पहले मिलने वाले ऑफर को ले लेते हैं, जबकि बेहतर हैं कि आप कई बैंक से पहले बात करें.

AI Generated Image AI Generated Image

आज के समय में अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर लोग पर्सनल लोन का सहारा लेते हैं. फिर चाहे मेडिकल इमरजेंसी हो, शादी का खर्च हो या घर की मरम्मत, पर्सनल लोन फौरन फाइनेंशियल मदद मुहैया कराता है. लेकिन लोन लेने से पहले यह समझना जरूरी है कि हर महीने कितनी EMI देनी होगी और पूरे लोन पर कितना ब्याज चुकाना पड़ेगा. सही जानकारी के बिना लिया गया लोन आपके बजट पर एक्सट्रा बोझ डाल सकता है.

ईएमआई किन बातों पर करती है निर्भर?

किसी भी पर्सनल लोन की ईएमआई तीन चीजों पर बेस्ड होती है. सबसे पहले लोन का अमाउंट, उसके बाद इंटरेस्ट रेट और आखिर में लोन चुकाने का समय. आमतौर पर बैंकों से मिलने वाले पर्सनल लोन पर 10% से 18% तक सालाना ब्याज लिया जाता है. ब्याज दर आपके सिबिल स्कोर, इनकम और बैंक की पॉलिसी के बेस पर तय होती है.

EMI को कैलकुलेट करने के लिए आप इस फॉर्मूला को यूज कर सकते हैं.

10% ब्याज पर कितनी कम होगी ईएमआई?

आगर आप 5 लाख रुपए का पर्सनल लोन 24 महीने के लिए 10% सालाना ब्याज दर पर लेते हैं, तो आपकी मंथली ईएमआई लगभग 23,072 रुपए बनेगी. इस टन्योर में आपको कुल करीब 5.54 लाख रुपए बैंक को चुकाने होंगे. यानी आपको लगभग 54 हजार रुपए ब्याज के रूप में चुकाने पड़ेंगे.

12% ब्याज दर पर बढ़ जाएगा खर्च

अगर ब्याज दर 12% हो जाती है, तो ईएमआई बढ़कर लगभग 23,536 रुपए प्रति महीना माह हो जाएगी. ऐसे में कुल भुगतान करीब 5.65 लाख रुपए होगा. जिसमें 65 हजार रुपए ब्याज के तौर पर शामिल होंगे.

15% ब्याज पर क्या होगा असर?

15% सालाना ब्याज दर पर 5 लाख रुपए के लोन की ईएमआई लगभग 24,242 रुपए प्रति माह होगी. दो साल में कुल भुगतान करीब 5.82 लाख रुपए तक पहुंच जाएगा. इसका मतलब है कि आपको लगभग 82 हजार रुपए ब्याज के रूप में चुकाने होंगे.

18% ब्याज पर सबसे ज्यादा बोझ

यदि लोन 18% ब्याज दर पर मिलता है, तो मंथली ईएमआई लगभग 24,955 रुपए होगी. पूरे टेन्योर में कुल भुगतान करीब 5.99 लाख रुपए होगा और कुल ब्याज लगभग 99 हजार रुपए तक पहुंच सकता है.

कई लोग जल्दबाजी में किसी भी बैंक से मिला पहला ऑफर ही एक्सेप्ट कर लेते हैं. लेकिन अगर वह थोड़ा इधर-उधर और ट्राई करें तो सस्ता पर्सनल लोन मिल सकता है. जिसकी ईएमआई भी काफी होगी. इसलिए कम से कम 3 से 4 बैंकों के ऑफर जरूर देखें. साथ ही प्रोसेसिंग फीस, छिपे हुई फीस और प्री-पेमेंट से जुड़े नियमों को भी ध्यान से पढ़ें.