scorecardresearch

How To Manage Salary: बढ़ रही सैलरी फिर भी मंथएंड तक हो रही जेब खाली, तो इन टिप्स को अपनाएं.. बनें रहेंगे फाइनेंशियल तौर पर सिक्योर

आजकल लोगों ने ऐसी आदतें अपना रखी हैं, जिनके कारण उनकी सैलरी आते ही खत्म हो जाती है. लेकिन अगर कुछ आदतों में बदलाव कर लिया जाएं तो स्थिति को सुधारा भी जा सकता है.

How To Manage salary How To Manage salary

अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि महीने की सैलरी क्रेडिट होती ही, कुछ ही दिनों में जेब खाली हो जाती है. मंथएंड के आते ही कई लोगों के पास जरूरी खर्चों के लिए भी पैसे नहीं बचते. लेकिन अगर कुछ आदतों में बदलाव कर लिया जाए, तो पूरे महीने का बजट आराम से संभाला जा सकता है और बचत भी बढ़ाई जा सकती है. ऐसी में क्या हैं वो आदते जिन्हें आप बदल सकते हैं चलिए बताते हैं.

बढ़ती इनकम के साथ बढ़ते खर्च पर ब्रेक
जैसे ही लोगों की सैलरी बढ़ती है, कई लोग अपनी लाइफस्टाइल को अपग्रेड करने लगते हैं. वह महंगे गैजेट्स, लग्जरी चीजें और गैर जरूरी खर्च करने लगते हैं. इसे लाइफस्टाइल इन्फ्लेशन कहा जाता है. ऐसे में समझदारी कहती है कि इनकम बढ़ने पर खर्च नहीं, बल्कि इनवेस्टमेंट को बढ़ाया जाए. इससे फ्यूचर सेफ रहता है और फाइनेंशियल प्रेशर भी कम होता है.

छोटी जरूरत के लिए लोन लेना बंद करें
पर्सनल लोन लेना आसान होता है, लेकिन इसकी कीमत भारी ब्याज के रूप में चुकानी पड़ती है. छोटी-छोटी जरूरतों के लिए बार-बार लोन लेना आपकी फाइनेंशियल स्थिति को कमजोर कर सकता है. इसलिए जब तक बहुत जरूरी न हो, लोन लेने से बचें और दूसरे ऑप्शन की तरफ रहें.

इनकम से ज्यादा लोन नहीं
लोन लेते समय सबसे जरूरी है अपनी इनकम और खर्च का सही तालमेल बिठाना. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि आपकी कुल इनकम का 25–30% से ज्यादा EMI नहीं होनी चाहिए. अगर EMI इससे ज्यादा हो जाती है, तो बाकी खर्चों को संभालना मुश्किल हो सकता है.

कैसे बनाएं इमरजेंसी फंड
जीवन में अचानक आने वाली समस्याओं के लिए पहले से तैयार रहना बेहद जरूरी है. इनके लिए इमरजेंसी फंड एक ऐसा उपाय है, जो मुश्किल समय में आपके काम आता है. कम से कम 3–6 महीने के खर्च के बराबर राशि अलग रखना एक अच्छा फाइनेंशियल डिशिज़न हो सकता है. इसे ही इमरजेंसी फंड कहा जाता है.

क्रेडिट कार्ड का कैसे करें इस्तेमाल
क्रेडिट कार्ड पर निर्भर रहना काफी बड़ी गलती हो सकती है. इस पर लगने वाला हाई इंटरेस्ट आपके बजट को बिगाड़ सकता है. कोशिश करें कि कार्ड लिमिट का 30–40% से ज्यादा इस्तेमाल न करें. साथ ही जितना अमाउंट इस्तेमाल किया हो, उसे समय पर लौटा दें नहीं तो ब्याज बढ़ता जाएगा.