scorecardresearch

How To Recover UAN: भूल गए हैं अपना यूएएन नंबर, और करना चाहते हैं पीएफ क्लेम.. तो इन तरीकों से पता करें अपना यूएएन?

अक्सर लोगों के साथ होता है कि वह अपना PAN नंबर भूल जाते हैं. जिसकी वजह से वह पीएफ क्लेम या बैलेंस को चेक नहीं कर सकते है. अगर आप अपना PAN चेक करना चाहते हैं, तो आप कई तरीकों से पता कर सकते हैं.

AI Generated Image AI Generated Image

अगर आप नौकरी करते हैं और आपकी सैलरी से हर महीने पीएफ कटता है, तो आपके पास UAN (Universal Account Number) जरूर होगा. लेकिन लोगों को इसकी जरूरत तभी पड़ती है, जब उन्हें पीएफ बैलेंस चेक करना हो, नौकरी बदलने के बाद पीएफ ट्रांसफर करना हो या फिर पैसा निकालना हो. ऐसे समय में अगर यूएएन याद न आए तो क्या करें. ऐसे हालात में घबराने की जरूरत नहीं है, क्यों कि इसे कुछ आसान तरीकों से दोबारा पता किया जा सकता है.

दरअसल यूएएन एक 12 डिजिट का नंबर होता है, जिसे EPFO जारी करता है. नौकरी बदलने पर आपका पीएफ अकाउंट बदल सकता है, लेकिन यूएएन वही रहता है. इसी नंबर के जरिए आपकी सभी पीएफ आईडी एक साथ जुड़ी रहती हैं. इसलिए पीएफ से जुड़ी लगभग हर ऑनलाइन सेवा के लिए यूएएन की जरूरत पड़ती है.

ऑनलाइन ऐसे पता करें अपना यूएएन

अगर आपका मोबाइल नंबर ईपीएफओ रिकॉर्ड से जुड़ा हुआ है, तो यूएएन पता करना काफी आसान है. इसके लिए ईपीएफओ के Member Portal पर जाकर 'Know Your UAN' ऑप्शन को सलेक्ट करें. इसके बाद अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा फिल करें. फिर जो ओटीपी फोन पर आए उसे फिल करें. साथ ही आधार, यूएएन, मेंबर आईडी या पासपोर्ट में से किसी एक पहचान प्रमाण पत्र की जानकारी दें. रिकॉर्ड सही होने पर आपका यूएएन स्क्रीन पर दिखाई देगा और एसएमएस की मदद से भी फोन पर मिल जाएगा.

सैलरी स्लिप और एचआर भी करे सकते है मदद

अगर ऑनलाइन प्रोसेस से आप नहीं निकाल पा रहे हैं, तो सबसे पहले अपनी सैलरी स्लिप देखें. कई कंपनियां पीएफ कटौती के साथ यूएएन नंबर भी प्रिंट करती हैं. अगर वहां यह जानकारी न मिले, तो अपनी कंपनी के एचआर से कॉन्टैक्ट करें. उनके पास आपके यूएएन का रिकॉर्ड मौजूद रहता है और वे आसानी से यह जानकारी दे सकते हैं.

अगर मोबाइल नंबर बदल दिया है तो क्या करें?

कई बार पुराना मोबाइल नंबर बंद होने की वजह से ओटीपी नहीं मिल पाता है. ऐसे में सबसे पहले ईपीएफओ रिकॉर्ड में अपना नया मोबाइल नंबर अपडेट कराना जरूरी होगा. इसके लिए आप अपनी कंपनी की मदद ले सकते हैं. मोबाइल नंबर अपडेट होने के बाद यूएएन को आसानी से पाया जा सकता है.

सिर्फ यूएएन पता होना काफी नहीं है. इसे ईपीएफओ पोर्टल पर एक बार एक्टिवेट भी करना जरूरी होता है. एक्टिवेशन के बाद आप पीएफ बैलेंस देख सकते हैं, पासबुक डाउनलोड कर सकते हैं, क्लेम कर सकते हैं और नौकरी बदलने पर पीएफ ट्रांसफर जैसी सभी ऑनलाइन सेवा कर सकते हैं. इसलिए इसको हमेशा सेव करके रखें.