scorecardresearch

SIP Investment: जेब में केवल 1000.. तो बेफिक्र होकर डालें SIP में, देखते ही देखते बन जाएंगे 5 लाख

लोग आमतौर पर निवेश करने से इसलिए बचते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है रकम ज्यादा लगेगी. लेकिन अगर आप एसआईपी में निवेश करें तो 1000 रुपए से भी निवेश कर सकते हैं. साथ ही कंपाउंडिंग इसका जल्द ही एक बड़ा फंड तैयार कर देगी.

AI Generated Image AI Generated Image

अक्सर लोगों को लगता है कि निवेश करने के लिए बड़ी रकम की जरूरत होती है. इसलिए वह निवेश करने से बचते हैं. लेकिन म्यूचुअल फंड SIP इस सोच को बदल देती है. एसआईपी में आप हर महीने 1000 जितनी छोटी रकम से भी निवेश शुरू कर सकते हैं. एसआईपी की अच्छी बात है कि अगर आप लगातार निवेश करते हैं, तो कंपाउंडिंग की ताकत से आपका एक अच्छा खासा फंड तैयार हो जाता है.

एसआईपी में कैसे काम करती है कंपाउंडिंग?

एसआईपी की सबसे बड़ी ताकत कंपाउंडिंग होती है. कंपाउंडिंग को आसान शब्दों में समझें कि आपको ब्याज पर ब्याज़ मिलना. जब आप हर महीने निवेश करते हैं, तो आपका पैसा रिटर्न कमाता है. फिर उस रिटर्न पर भी आगे रिटर्न मिलने लगता है. यही प्रोसेस समय के साथ आपके निवेश को तेजी से बढ़ाती है. 

अगर आपका मकसद 5 लाख का फंड बनाना है, लेकिन महीने का निवेश केवल 1000 रुपए ही कर सकते हैं, तो चलिए बताते हैं कि कैसे अलग-अलग रिटर्न के हिसाब से मकसद तक पहुंचने में कितना समय लग सकता है.

10% रिटर्न मिलने पर कितना समय लगेगा?

अगर आपकी एसआईपी पर 10% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 1000 प्रति माह निवेश करके ₹5 लाख का फंड बनाने में लगभग 16 साल 6 महीने का समय लग सकता है. इस दौरान आपका कुल निवेश करीब 1.98 लाख होगा. बाकी रकम कंपाउंडिंग और निवेश पर मिलने वाले रिटर्न से तैयार होगी. यह रिटर्न आमतौर पर बैलेंस्ड और कम जोखिम वाले फंड्स में लंबे समय में देखने को मिल सकता है.

12% रिटर्न पर जल्दी मिलेगा 5 लाख

यदि आपके निवेश पर 12% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 5 लाख का लक्ष्य करीब 15 साल में हासिल किया जा सकता है. इस स्थिति में आपका कुल निवेश लगभग 1.80 लाख रहेगा. लंबे समय के लिए इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 12% का रिटर्न एक सामान्य अनुमान माना जाता है.

15% रिटर्न मिलने पर और कम होगा समय

अगर बाजार अच्छा प्रदर्शन करता है और आपको 15% सालाना रिटर्न मिलता है, तो 1000 की एसआईपी से 5 लाख का फंड लगभग 13 साल 3 महीने में बन सकता है. इस दौरान आपका कुल निवेश करीब ₹1.59 लाख होगा. इतना रिटर्न पाने के लिए निवेशक को बाजार के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है और लंबे समय तक निवेश बनाए रखना जरूरी होता है. यानी रिस्क बना रहेगा.