IPO
IPO
शेयर बाजार में नए आईपीओ में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए यह सप्ताह अहम रहने वाला है. 12 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहे सप्ताह में शेयर बाजार के प्राइमरी मार्केट में चार कंपनियों के आईपीओ निवेश के लिए खुलने जा रहे हैं. इनमें फायर प्रोटेक्शन उपकरण बनाने वाली कंपनी HD Fire Protect और AI आधारित कस्टमर एक्सपीरियंस सेवाएं देने वाली Fusion CX के दो मेनबोर्ड आईपीओ शामिल हैं. इनके जरिए कुल 1414 करोड़ रुपए जुटाने की योजना है.
SME (एसएमई) सेगमेंट में Vaibhav Vyapaar (वैभव व्यापार) और Ravita Engineering Services (रविता इंजीनियरिंग सर्विसेज) के IPO भी दस्तक देंगे. आइए जानते हैं चारों आईपीओ की तारीख, प्राइस बैंड, इश्यू साइज और जरूरी डिटेल्स. साथ ही यह भी जानेंगे कि किस आईपीओ में निवेश से तगड़ा मुनाफा मिलेगा. निवेश से पहले संबंधित कंपनी के आधिकारिक दस्तावेज और जोखिम संबंधी जानकारी जरूर पढ़ें. आपको मालूम हो कि किसी भी आईपीओ में हमेशा मुनाफे की गारंटी नहीं होती.
1. HD Fire Protect IPO: 712 करोड़ रुपए का इश्यू
HD Fire Protect का आईपीओ 13 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 15 अक्टूबर 2026 तक इसमें निवेश के लिए बोली लगाई जा सकेगी. एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की तारीख 12 अक्टूबर तय की गई है. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 258 से 271 रुपये निर्धारित किया है. ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी का मूल्यांकन करीब 4750 करोड़ रुपए होने का अनुमान है. इस आईपीओ के जरिए लगभग 712.13 करोड़ रुपए जुटाए जाने हैं, जबकि निचले प्राइस बैंड पर इश्यू का आकार करीब 678 करोड़ रुपए है. यह आईपीओ पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) है. इसके तहत प्रमोटर हरीश नरशी धरमशी और कुसुम हरीश धरमशी अपने 2.63 करोड़ शेयर बेचेंगे. इसका मतलब है कि आईपीओ से मिलने वाली रकम कंपनी के पास जाने के बजाय शेयर बेचने वाले प्रमोटरों को मिलेगी. कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 21 अक्टूबर को बीएसई और एनएसई पर होने की उम्मीद है.
2. Fusion CX IPO: 702 करोड़ रुपए जुटाने की योजना
AI आधारित कस्टमर एक्सपीरियंस सेवाएं देने वाली Fusion CX का आईपीओ 14 अक्टूबर को खुलेगा और 16 अक्टूबर 2026 को बंद होगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली लगाने की तारीख 13 अक्टूबर है. कंपनी ने शेयर का प्राइस बैंड 275 से 289 रुपए तय किया है. इस आईपीओ का कुल आकार 702 करोड़ रुपए है. इसमें 500 करोड़ रुपए तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि करीब 202 करोड़ रुपए तक के शेयर मौजूदा निवेशकों की ओर से ऑफर फॉर सेल के तहत बेचे जाएंगे. शेयरों के ऊपरी प्राइस बैंड के आधार पर कंपनी का इश्यू के बाद बाजार पूंजीकरण 4170 करोड़ रुपए से अधिक रहने की उम्मीद है. कंपनी ने मई 2025 में सेबी के पास जमा शुरुआती दस्तावेजों में 1000 करोड़ रुपए तक जुटाने की योजना पेश की थी. बाद में आईपीओ का आकार घटाकर 702 करोड़ रुपए कर दिया गया.
3. Vaibhav Vyapaar IPO: 13 अक्टूबर से खुलेगा इश्यू
SME सेगमेंट की कंपनी Vaibhav Vyapaar का आईपीओ भी इसी सप्ताह निवेशकों के लिए खुलेगा. कंपनी का इश्यू 13 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध रहेगा. कंपनी ने अपने शेयरों का प्राइस बैंड 51 से 54 रुपए तय किया है. इस आईपीओ में कुल 7796000 शेयर शामिल हैं. SME आईपीओ में निवेश करने से पहले निवेशकों को कंपनी की वित्तीय स्थिति, कारोबार की संभावनाओं और शेयरों की लिक्विडिटी से जुड़े जोखिमों पर विशेष ध्यान देना चाहिए.
4. Ravita Engineering Services IPO: 105-112 रुपए प्राइस बैंड
Ravita Engineering Services का आईपीओ भी 13 अक्टूबर को खुलेगा और 15 अक्टूबर 2026 तक इसमें बोली लगाई जा सकेगी. कंपनी ने अपने शेयर का प्राइस बैंड 105 से 112 रुपए निर्धारित किया है. इस इश्यू में कुल 10362000 शेयर शामिल हैं. यह आईपीओ SME श्रेणी में आता है. ऐसे में निवेशकों के लिए कंपनी के कारोबार, वित्तीय नतीजों, इश्यू से जुड़ी शर्तों और लिस्टिंग के बाद शेयरों में संभावित उतार-चढ़ाव को समझना महत्वपूर्ण होगा.
IPO में निवेश करने से पहले किन बातों का रखें ध्यान