scorecardresearch

सातवें वेतन आयोग के बाद नहीं आएगा कोई नया वेतन आयोग! अब इस फॉर्मूले से बढ़ेगी सैलरी

सूत्रों के अनुसार सातवें वेतन आयोग के बाद अब कोई नया वेतन आयोग नहीं आएगा. बल्कि इसकी जगह पर वेतन बढ़ोतरी के लिए नया फार्मूला लाया जाएगा.

Advertisement
No new pay commission No new pay commission
हाइलाइट्स
  • सातवें वेतन आयोग के बाद कोई नया वेतन आयोग नहीं

  • सरकारी कर्मचारी का वेतन नए फॉर्मूले से बढ़ेगा

सांतवें वेतन आयोग का तहत केंद्र और राज्य के सरकारी कर्मचारी के बढ़ी हुई सैलरी का फायदा मिल रहा है. इसके साथ ही कर्मचारियों के महंगाई भत्ता में भी इजाफा हो रहा है. सूत्रों के अनुसार केन्द्र सरकार कर्मचारियों के वेतन बढ़ोतरी के लिए नया फॉर्मूला ला सकती हैं. कहा जा रहा है कि इस नए फॉर्मूले के अनुसार कर्मचारियों की सैलरी उनकी परफॉर्मेंस का हिसाब से होगी. 

सूत्रों के अनुसार सातवें वेतन आयोग के बाद कोई अगला वेतन आयोग नहीं आएगा. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सरकार कर्मचारियों का पे फैक्टर तय करने के लिए नया फार्मूला लेकर आ सकती है. जानकारी के अनुसार नई वेतन वृद्धि के फॉर्मूले के अनुसार कर्मचारियों का वेतन उनके परफॉर्मेंस के अनुसार होगा. इसका नाम ऑटोमैटिक पे रिवीजन सिस्टम नाम दिया  सकता है. हालांकि इस नए वेतन फॉर्मूला को लेकर सरकार की तरफ से फैसला आने के बाद ही साफ हो पाएगा. 

इन्हें होगा फायदा 
सूत्रों के अनुसार आने वाले नए फॉर्मूले से निम्न स्तर के कर्मचारियों के वेतन में वृद्धि होगी. वहीं आने वाले नए फॉर्मूले के अनुसार मध्य स्तर के कर्मचारियों के वेतन में ज्यादा वृद्धि नहीं होगी. वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो फिटनेस फैक्टर में भी इजाफा नहीं होगा. दरअसल कहा जा रहा है कि फिटनेस फैक्टर में इजाफा करने पर सरकार के ऊपर ज्यादा बोझ आ जाएगा. 

इतना होगा फायदा 
केंद्र सरकार की तरफ से वेतन का नया फार्मूला आने के बाद पे लेवल मैट्रिक्स 1 से 5 वाले केंद्रीय कर्मचारी का वेतन 21 हजार तक हो सकती हैं. वहीं यह भी कहा जा रहा है कि नया वेतन फार्मूला 2024 में लागू किया जाएगा. सरकारी कर्मचारियों के अनुसार वेतन में वृद्धि तीन गिना होनी चाहिए.