dog Walker
dog Walker
न्यूयॉर्क शहर में रहने वाले 28 वर्षीय टेक प्रोफेशनल कोबी गुडहार्ट ने अपनी नौकरी के साथ एक ऐसा साइड बिजनेस खड़ा कर दिया है, जिससे अब वो हर महीने हजारों डॉलर की कमाई कर रहे हैं. वह दिन में इंजीनियरिंग की नौकरी करते हैं, वहीं सुबह, लंच ब्रेक और शाम के समय वह कुत्तों को टहलाने का बिजनेस करते हैं. 2025 में शुरू किया गया उनका स्टार्टअप अब करीब ₹5.72 लाख प्रति माह कमा रहा है.
नौकरी के साथ शुरू हुआ साइड बिजनेस
कोबी गुडहार्ट ने Goodhart Dog Co. नाम से यह बिजनेस सिर्फ दो साल पहले शुरू किया था. उनका पूरा शेड्यूल उनकी फुल टाइम इंजीनियरिंग जॉब के आसपास सेट है. वह सुबह जल्दी उठकर डॉग वॉकिंग करते हैं, फिर ऑफिस जाते हैं और लंच ब्रेक में भी कुछ डॉग्स को घुमाते हैं. शाम और वीकेंड पर पूरा फोकस इसी बिजनेस पर रहता है.
हर दिन 10 से 20 डॉग्स की देखभाल
कोबी गुडहार्ट बताते हैं कि वह और उनकी टीम रोजाना 10 से 20 कुत्तों की वॉकिंग और केयर करते हैं. उन्होंने एक और वॉकर को ट्रेन करके हायर किया है, जो उनके ऑफिस टाइम में काम संभालती है. उनके मुताबिक यह काम मेहनत वाला जरूर है, लेकिन उन्हें जानवरों के साथ काम करना पसंद है, इसलिए यह थकान नहीं लगती.
वर्ड ऑफ माउथ से बढ़ा बिजनेस
कोबी गुडहार्ट का कहना है कि उनका ज्यादातर क्लाइंट बेस लोगों की सिफारिश और सोशल मीडिया से आया है. वह कहते हैं कि न्यूयॉर्क जैसे शहर में अगर आप अच्छा काम करते हैं, तो लोग खुद आपके बारे में बात करते हैं. इसके अलावा वह डॉग वॉक के दौरान बिजनेस कार्ड भी बांटते हैं.
प्रीमियम एक्सपीरियंस है सर्विस
कोबी गुडहार्ट का कहना है कि वह अपने बिजनेस को सिर्फ सर्विस नहीं, बल्कि प्रीमियम एक्सपीरियंस की तरह देखते हैं.
उनके अनुसार न्यूयॉर्क के लोग बेहद व्यस्त और तनाव में रहते हैं, इसलिए वे अपने पालतू जानवरों के लिए भरोसेमंद और बेहतर देखभाल चाहते हैं।
कीमत हर क्लाइंट के हिसाब से तय
Goodhart के मुताबिक उनकी सर्विस की कीमत फिक्स नहीं है. यह डॉग की साइज, व्यवहार, लोकेशन और वॉकिंग शेड्यूल पर निर्भर करती है. वह इसे एक लग्जरी सर्विस मानते हैं और उसी हिसाब से प्राइसिंग रखते हैं, ताकि हर क्लाइंट को प्रीमियम अनुभव मिल सके.
ये भी पढ़ें: