scorecardresearch

OYO अपने ग्राहकों के लिए लाया नया ऑफर, ऐसे मिलेगा Rooms में एक दिन का फ्री स्टे

ओयो (OYO)के लॉयल्टी प्रोग्राम विजर्ड (विजार्ड) के तहत इस ऑफर का बेनिफिट सिर्फ गोल्ड कस्टमर्स ही उठा पाएंगे. ओयो विजर्ड के तहत अपने ग्राहकों को बुकिंग पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दे रहा है.

Advertisement
OYO दे रहा शानदार ऑफर OYO दे रहा शानदार ऑफर
हाइलाइट्स
  • ओयो Rooms में मिलेगा एक दिन का फ्री स्टे

  • बुकिंग पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दे रहा

OYO की कंपनी जैसे-जैसे गिर रही है, वह अपने ग्राहकों के लिए नए-नए ऑफर ला रहा है. अब ओयो अपने रेगुलर कस्टमर्स के लिए एक नया ऑफर लेकर आ गया है. इस ऑफर के तहत जो ग्राहक उनके होटल में लगातार पांच दिन रहेंगे, उन्हें छठे दिन फ्री स्टे दिया जाएगा. कंपनी ने कहा है कि ओयो के लॉयल्टी प्रोग्राम विजर्ड (विजार्ड) के तहत इस ऑफर का बेनिफिट सिर्फ गोल्ड कस्टमर्स ही उठा पाएंगे. 

इसके साथ ही ओयो विजर्ड के तहत अपने ग्राहकों को बुकिंग पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी दे रहा है. 9.2 मिलियन से ज्यादा सदस्यों के पास ओयो विजार्ड इंडिया ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म में लीडिंग ट्रेवल या फूड ब्रेंड द्वारा चलाए जा रहे सबसे बड़े लॉयल्टी कार्यक्रमों में से एक है. 

OYO कूपन के साथ अभी बुक करें रूम

अगर आप ज्यादा पैसा खर्च नहीं करना चाहते हैं, तो देरी न करें क्योंकि आप एक हफ्ते के लिए ओयो बुक कर छठे दिन फ्री में इसका आनंद उठा सकेंगे. दरअसल, OYO कूपन सीजनल होते हैं और जल्दी एक्सपायर हो जाते हैं, इसलिए आप अपने कूपने के हिसाब से बुकिंग करें. 

आप ओयो के रूम में फ्री वाईफाई और टीवी का भी आनंद ले सकते हैं. हालांकि, डिमांड के हिसाब से कीमतें बदलती हैं. ओयो रूम्स अपने ग्राहकों को किफायती दामों पर शानदार रूम्स मुहैया कराता है. घूमने-फिरने के अलावा किसी बिजनेस और अन्य जरूरतों के लिए भी आप ओयो रूम बुक करा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें :