Pan Card Update Deadline 1 April 2026
Pan Card Update Deadline 1 April 2026
Name Mismatch in PAN-Aadhaar Card: यदि आप पैन कार्ड (Pan Card) का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बहुत काम की खबर है. सरकार 1 अप्रैल 2026 से पैन कार्ड से जुड़े कई नियमों में बदलाव करने जा रही है. इस नियम के तहत यदि आपके पैन और आधार कार्ड पर नाम एक नहीं है तो आपके पैन कार्ड को रद्द कर दिया जाएगा. इसके बाद आपका पैन कार्ड किसी काम का नहीं रह जाएगा.
यदि आप चाहते हैं कि आपका पैन कार्ड बंद न हो तो पैन और आधार कार्ड में जो नाम अलग-अलग हैं, उसे 1 अप्रैल से पहले जरूर ठीक करवा लें. आपको मालूम हो कि आपको पैन कार्ड को अपडेट करने के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं है. आप घर बैठे सिर्फ 5 मिनट में अपने मोबाइल फोन से पैन कार्ड को अपडेट कर सकते हैं? बस आपको NSDL और UTIITSL की आधारिक वेबसाइट्स पर जाना होगा. यदि आप पैन कार्ड में किसी भी तरह के अपडेट के लिए e-KYC मोड को चुनते हैं तो आपका काम और आसानी से व जल्दी हो जाएगा.
पैन कार्ड अपडेट करने के लिए इन डॉक्यूमेंट्स की पड़ सकती है जरूरत
आपको मालूम हो कि पैन कार्ड को अपडेट करते समय कुछ डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ती है. ऐसे में इन डॉक्यूमेंट्स को पहले से ही जुटा लें. पैन कार्ड को अपडेट करने के दौरान आपको अपने पास अपने पहचान का प्रमाण पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, राशन कार्ड, पासपोर्ट आदि तैयार रखना होगा.
एड्रेस प्रूफ के लिए आपके पास आधार कार्ड, बिजली या पानी का बिल, बैंक अकाउंट स्टेटमेंट या पासबुक, पोस्ट ऑफिस पासबुक, रेंट एग्रीमेंट या पासपोर्ट की जरूरत पड़ सकती है. यदि आप जन्मतिथि में सुधार करना चाह रहे हैं तो इसके लिए आधार, नगर निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र, हाईस्कूल की मार्कशीट या मैट्रिकुलेशन सर्टिफिकेट, पासपोर्ट या ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत पड़ सकती है. यदि नाम वही है सिर्फ स्पेलिंग या किसी छिट-पुट बदलाव की जरूरत है, तो आप ऊपर बताए तरीके को फॉलो कर सकते हैं. यदि आप शादी के बाद नाम बदलवा रही हैं तो आपको मैरिज सर्टिफिकेट या पति के नाम वाला पासपोर्ट देना पड़ सकता है. यदि आपने आपना नाम कानूनी रूप से बदला है तो गजट नोटिफिकेशन की कॉपी जरूरी है.
घर बैठे ऐसे अपडेट करें पैन कार्ड
1. पैन कार्ड में नाम या कोई और बदलाव करने के लिए सबसे पहले आपको Protean (पुराना नाम NSDL) या UTIITSL की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा.
2. इसके बाद Online PAN Application सेक्शन में Changes or Correction in existing PAN Data के ऑप्शन को चुनना होगा.
3. फिर आपको अपनी कैटेगरी जैसे कि Individual चुनना होगा.
4. इसके बाद सही नाम, जन्मतिथि, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसी जानकारी देनी होगी.
5. इतना सब करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें.
6. ऐसा करते ही आपको एक टोकन नंबर मिलेगा, इसे नोट कर लें.
7. अब अप्लाई करने का तरीका चुनें. इसके लिए आप e-KYC और e-Sign को चुन सकते हैं.
8. इसमें आधार कार्ड के जरिए ओटीपी मिलती है और फिजिकल डॉक्यूमेंट भेजने की जरूरत नहीं पड़ती.
9. अब उन बॉक्स को टिक करें जिस जानकारी को आप सुधारना चाहते हैं. इसमें आप नाम, फोटो या जन्मतिथि चुन सकते हैं.
10. सही जानकारी भरकर 'Next' पर क्लिक करें.
11. अब अपनी अपडेट की गई जानकारी को प्रमाणित करने के लिए सही डॉक्यूमेंट अपलोड करें जैसे कि आधार कार्ड, एड्रेस प्रूफ आदि.
12. पैन कार्ड सुधार के लिए आपको ऑनलाइन भुगतान करना होगा. आपको टैक्स के साथ 110 रुपए जमा करने होंगे.
13. पेमेंट करने के बाद अपने आधार कार्ड को ऑथेंटिकेट जरूर करें.
14. इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा. इसे दर्ज करने के बाद आपका फॉर्म ई-साइन हो जाएगा.