scorecardresearch

SBI ATM Rules Change 1 October 2026: SBI के ग्राहकों को बड़ा झटका... अब दूसरे बैंकों के ATM से आधी हुई मुफ्त लेनदेन की सीमा, जानें क्या बदला नियम

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) 1 अक्टूबर 2026 से सैलरी पैकेज खाताधारकों के लिए ट्रांजैक्शन में बड़े बदलाव किए है. फ्री लिमिट खत्म होने पर कैश निकालने और बैलेंस जांचने पर तक पर ये नियम लागू होंगे.

Advertisement
SBI New Rule from 1 October 2026 SBI New Rule from 1 October 2026

अगर आपका अकाउंट SBI में है और आप हमेशा या किसी कारण कभी-कभी दूसरे बैंकों के ATM से भी पैसे निकालते हैं, तो यह खबर बिलकुल आपके ही काम की है. भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI अपने सैलरी पैकेज अकाउंट ग्राहकों के लिए दूसरे बैंकों के ATM से मिलने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की लिमिट में 1 अक्टूबर 2026 से बड़े बदलाव करने जा रही है. जैसे पहले आप किसी भी ATM से पैसे निकाल लेते थे, अब इसे लेकर आपको थोड़ा संभलना होगा. लेकिन क्यों? आइए समझते हैं.

अब 5 ही ट्रांजैक्शन होंगे फ्री
दरअसल, जिनका भी बैंक खाता SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट में है, उनके लिए दूसरे बैंकों के ATM और ADWM से हर महीने मिलने वाले फ्री ट्रांजैक्शन की संख्या अब घट जाएगी. अभी यह लिमिट 10 ट्रांजैक्शन की है, जिसे 1 अक्टूबर से घटाकर केवल 5 तक कर दिया जाएगा. अगर आप सोच रहे हैं कि इन सभी 5 ट्रांजैक्शन में सिर्फ ATM से कैश निकालने की सेवा शामिल है. तो जरा ठहरिए, कैश निकलने के साथ-साथ बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट जैसी नॉन-फाइनेंशियल सेवाएं भी इसी फ्री लिमिट में गिनी जाएंगी. यह बदलाव सैलरी पैकेज अकाउंट के सभी वेरिएंट पर लागू होगा.

5 ट्रांजैक्शन के बाद कितना लगेगा चार्ज?
अब अगर किसी ग्राहक के महीने के 5 फ्री ट्रांजैक्शन पूरे हो जाते हैं और वह दूसरे बैंक के ATM से दोबारा कैश निकालता है, तो उसे हर ट्रांजैक्शन पर लगभग 23 रुपये + GST देना होगा. वहीं, अगर फ्री लिमिट खत्म होने के बाद बैलेंस चेक करने या मिनी स्टेटमेंट लेने जैसी नॉन-फाइनेंशियल सर्विस का इस्तेमाल किया जाता है, तो इसके लिए 11 रुपये + GST प्रति ट्रांजैक्शन का चार्ज लग सकता है.

SBI के अपने ATM पर क्या होगा?
यह बदलाव दूसरे बैंकों के ATM और ADWM पर किए जाने वाले ट्रांजैक्शन से जुड़ा है. SBI के अपने ATM से मिलने वाली सुविधा पर यह बदलाव लागू नहीं होगा. SBI की जानकारी के मुताबिक, सैलरी पैकेज अकाउंट ग्राहकों के लिए SBI ATM पर फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा जारी रहेगी.

दूसरे खातों पर भी होगा असर?
नहीं. दूसरे प्रकार के SBI खातों के लिए दूसरे बैंक के ATM से मिलने वाली फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में इस बदलाव का कोई असर नहीं दिखाई देगा. यानी यह खास तौर पर SBI के सैलरी पैकेज अकाउंट ग्राहकों के लिए किया गया बदलाव है.
 

ये भी पढ़ें