scorecardresearch

Share Market Guide: शेयर बाजार में अक्सर हो जाता है नुकसान, तो हो सकता है करते हों आप ये गलती.. इसलिए शेयर खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान?

शेयर बाजार में शेयर की खरीदारी कंपनी की स्थिति पर काफी मायने रखती है. ऐसे में आप शेयर को खरीदने से पहले कंपनी को पढ़ें. उसकी हिस्ट्री से थोड़ा गुजरे जिससे आपको शेयर खरीदने का सही फैसला लेने में मदद मिल सके.

AI Generated Image AI Generated Image

शेयर बाजार में ट्रेड कर आप अच्छी खासी वेल्थ तैयार कर सकते हैं. लेकिन ट्रेडिंग के जरिए वेल्थ बनाने से पहले सवाल उठता है कि आप किन शेयर को खरीदने वाले हैं. शेयर बाजार में कई कंपनियों के शेयर मौजूद होते हैं, ऐसे में आपको पता होना चाहिए कि किस कंपनी का शेयर फायदा देगा और किस कंपनी का शेयर लॉस दे सकता है.

शेयर बाजार में ट्रेड करना रिस्क लेने का दूसरा नाम है. साथ ही शेयर मुनाफा देगा भी या नहीं, इसकी कोई गारंटी नहीं. लेकिन फिर भी किसी शेयर खरीदने से पहले अगर आप कुछ प्वाइंट्स पर गौर कर लेते हैं, तो शायद एक बेहतर कंपनी का शेयर खरीद पाएंगे.

कैसे हैं कंपनी की फाइनेंशियल सिचुएशन?

शेयर खरीदने से पहले उस कंपनी की बैलेंस शीट को देख लें. इससे आपको उस कंपनी के प्रॉफिट और लॉस के बारे में पता चला पाएगा. साथ ही थोड़ी रिसर्च के साथ आप पता लगा सकते हैं कि बीते वर्षों में कंपनी फायदे में रही है, या लॉस में. साथ ही कंपनी का रेनेन्यू कितना है, ग्रॉस प्रॉफिट कितना बच रहा है आदि जैसे फैक्टर से आप कंपनी के शेयर की वैल्यू को आंक सकते हैं.

कैसा है कंपनी मैनेजमेंट?

कंपनी मैनेजमेंट में कई चीज़े देखी जा सकती हैं. अगर कंपनी पुराने प्रोजेक्ट्स के प्रॉफिट अर्न कर रही है तो शेयर की वैल्यू अच्छी होगी. साथ ही अगर भविष्य में भी प्रोजेक्ट्स प्लान किए हुए हैं, तो यहां थोड़ा रिस्क है, लेकिन नए प्रोजेक्ट्स तभी होते हैं जब पुराने प्रोजेक्ट्स से फायदा हो रहा हो. बैलेंस शीट के अलावा भी अगर कंपनी लोगों को निकाल रही है या लोग खुद कंपनी छोड़ रहे हैं, तो इसे एक रेड फ्लैग की तरह समझें. इससे आप समझ सकते हैं कि कंपनी के अंदर मैनेजमेंट कुछ ठीक नहीं है.

क्या है कंपनी की इंडस्ट्री?

कंपनी किस इंडस्ट्री के अंदर वर्क कर रही है, यह बात बहुत मायने रखती है. कुछ समय पहले देखा गया था कि टेक इंडस्ट्री में काफी ले-ऑफ हुए थे. ऐसे में उस समय अगर कोई कंपनी टेक इंडस्ट्री से जुड़ी हुई थी, तो वहां रिस्क था. मौजूदा समय में एआई इंडस्ट्री का काफी बोलबाला है, ऐसे में जो कंपनी एआई से जुड़ी इंडस्ट्री है, उसके ग्रोथ है काफी चांस हैं और यहां थोड़ा रिस्क लिया जा सकता है.

इस तरह से आप कुछ फैक्टर्स को बेस बना कर एक फैसला ले सकते हैं कि किसी कंपनी का आपको शेयर लेना चाहिए या नहीं. ये फैक्टर्स आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं, जिससे शेयर मार्केट के जरिए आप वेल्थ क्रिएट कर सकते हैं.