AI Generated Image
AI Generated Image
अगर आपको खाना बनाने का शौक है, तो आप अपने इस शौक को एक अच्छे कारोबार में बदल सकते हैं. आप कैटरिंग बिजनेस में कदम रख 9 टू 5 वाली जॉब से छुटकारा पा सकते हैं. कई लोगों को लगता है कि कारोबार करने के लिए बड़ा कैपिटल, पैसा, मशीन वगैराह चाहिए. लेकिन इस कारोबार में कैपिटल के ज्यादा आपके हाथ के स्वाद की जरूरत है.
इस काम को शुरू करने के लिए जरूरी नहीं कि आपके पास बड़ी दुकान या महंगा सेटअप हो. आप छोटे ऑर्डर से भी शुरुआत कर सकते हैं. साथ ही ग्राहकों की संख्या बढ़ने के साथ अपने कारोबार को एक्सपेंड कर सकते हैं. घर या छोटे से किचन से भी कैटरिंग का कारोबार शुरू किया जा सकता है. इसके लिए आपको करीब 50 हजार से 1 लाख रुपए तक के कैपिटल की जरूरत होगी.
कैसे होगी कैपिटल की एलॉटमेंट?
कैटरिंग का काम शुरू करते समय सबसे पहले किचन के सामान जैसे गैस, बर्तन, कच्चे माल, पैकेजिंग और जरूरत के हिसाब से स्टाफ पर खर्च आता है. शुरुआत में हर चीज को खरीदना जरूरी नहीं है. कुछ बर्तन और खाना परोसने का सामान किराए पर भी लिया जा सकता है. इससे शुरुआती खर्च कम रखने में मदद मिलेगी. अगर आपको 30 से 50 लोगों का छोटा ऑर्डर मिलता है, तो मौजूद सामान से काम शुरू करके धीरे-धीरे अपना सेटअप बढ़ाया जा सकता है.
कैसे लगाएं प्लेट की कॉस्ट का हिसाब?
कैटरिंग में सिर्फ यह देखना काफी नहीं है कि एक प्लेट कितने रुपए में बिक रही है. पहले यह हिसाब लगाना जरूरी है कि एक प्लेट तैयार करने में कितना खर्च आता है. इसमें सब्जी, दाल, चावल, आटा, तेल, मसाले और दूसरी सामग्री के साथ गैस, पैकिंग, डिलीवरी और स्टाफ का खर्च भी जोड़ना चाहिए. इसके बाद ही प्लेट की सही कीमत तय करें. इससे लागत निकालने के बाद मुनाफा बचाने में मदद मिलेगी.
मेन्यू है सबसे ज्यादा जरूरी!
शुरुआत में बहुत ज्यादा खाने की चीजें रखने की जरूरत नहीं है. छोटा और आसान मेन्यू रखें. इसमें दो सब्जियां, दाल, चावल, रोटी और एक मिठाई या डेजर्ट रखा जा सकता है. इससे सामान खरीदना आसान होगा और खाना खराब होने के चांस भी कम ही रहेंगे. कारोबार बढ़ने पर ग्राहक की पसंद के अनुसार चाट, स्टार्टर और लाइव काउंटर जैसी चीजें जोड़ी जा सकती हैं.
कैसे बढ़ाएं कस्टूमर्स की संख्या को?
शुरुआत में आसपास के लोगों से छोटे ऑर्डर लेने की कोशिश करें. सोसाइटी, आसपास के ऑफिस, रिश्तेदार और दोस्तों के जरिए पहला ग्राहक मिल सकता है. सोशल मीडिया पर अपने खाने की तस्वीरें और मेन्यू शेयर करना भी मददगार हो सकता है. शुरुआत में बड़े शादी के ऑर्डर के पीछे भागने के बजाय ऐसे ग्राहक बनाएं जो आपके खाने और सेवा से खुश होकर दोबारा ऑर्डर करें.
कैटरिंग बिजनेस में स्वाद के साथ साफ-सफाई, समय पर डिलीवरी और सही क्वांटिटी बहुत जरूरी है. अच्छी खाना मिलने पर ग्राहक दूसरों को भी आपके बारे में बता सकते हैं. इस तरह छोटे ऑर्डर से शुरू किया गया घर का कैटरिंग बिजनेस धीरे-धीरे बड़ा कारोबार बन सकता है.