scorecardresearch

Stock Market: ऑल टाइम हाई पर शेयर मार्केट, पहली बार सेंसेक्स 86000 के पार, निफ्टी ने भी किया कमाल

शेयर मार्केट ने इतिहास रच दिया है. मार्केट ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. सेंसेक्स इतिहास में पहली बार 86000 के ऊपर कारोबार कर रहा है. जबकि निफ्टी 26306 तक पहुंचा है. सेंसेक्स के टॉप 30 शेयर्स में से 19 शेयर्स में तेजी देखने को मिल रही है. हालांकि कुछ शेयर्स में गिरावट भी दर्ज की गई है.

Stock Market Stock Market

गुरुवार को शेयर मार्केट ने इतिहास रच दिया. स्टॉक मार्केट में जबरदस्त उछाल आया है. शेयर मार्केट ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया है. इतिहास में पहली बार सेंसेक्स 86000 के पार पहुंचा है. जबिक निफ्ट ने कारोबार के दौरान 26306 का लेवल छुआ. निफ्टी 14 महीनों में पहली बार फ्रेश ऑल टाइम हाई पर पहुंचा है.

ऑल टाइम हाई पर शेयर मार्केट-
बीएसई सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा तेजी के साथ पहली बार 86026 तक पहुंच गया. जबकि निफ्टी 26300 के पार पहुंच गया. इससे पहले 27 सितंबर 2024 को सेंसेक्स का ऑल टाइम हाई 85978.25 अंक था और निफ्टी का ऑल टाइम हाई 26277 था.

किन शेयर्स ने किया बेहतर प्रदर्शन?
बीएसई सेंसेक्स में शामिल 30 टॉप 30 में से 11 शेयर गिरावट पर कारोबार कर रहे हैं. जबकि 19 शेयर में तेजी देखने को मिल रही है. बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, एक्सिस बैंक, एशियन पेंट्स और बजाज फिनसर्व में सबसे ज्यादा तेजी आई है. दूसरे शेयर भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं. जबकि जोमैटो और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर्स में गिरावट दर्ज की गई है. मिडकैप इंडेक्स 0.1 फीसदी ऊपर था. जबकि स्मॉल-कैप इंडेक्स में 0.1 फीसदी की बढ़त देखने को मिली.

दूसरे देशों के शेयर मार्केट का हाल?
वॉल स्ट्रीट में तेजी का असर एशियाई मार्केट पर दिख रहा है. साउथ कोरिया का कोस्पी 1.05 फीसदी बढ़ा और कोस्डैक 0.39 फीसदी बढ़ा. जापान के निक्केई 225 इंडेक्स में 1.42 फीसदी की तेजी आई है. जबकि हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स में 0.12 फीसदी की बढ़ोतरी हुई.

तेजी की क्या है वजह?

माना जा रहा है कि फेड के ब्याज दरें कम करने की उम्मीद का शेयर मार्केट पर पॉजिटिव असर पड़ा है. इसके अलावा रूस-यूक्रेन युद्ध के शांतिपूर्ण समाधान की संभावना ने दुनिया भर के शेयर बाजारों के लिए सेंटीमेंट को बेहतर बनाया है.

ये भी पढ़ें: