बजट 2026
बजट 2026
1 फरवरी से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने जा रहा है. इन बदलावों का असर सीधे लोगों की जेब पर पड़ता दिख सकता है. अगर चीजें सस्ती होंगी तो आम लोगों को इससे फायदा मिलेगा, लेकिन अगर महंगी हुई तो इसका सिधा असर मिडिल क्लास के जेब पर पड़ेगा. केंद्र सरकार 1 जनवरी को यूनियन बजट 2026 भी पेश करने जा रही है, जिसे वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में प्रस्तुत करेंगी.
बजट सत्र की शुरुआत 28 जनवरी से हो चुकी है और यह 2 अप्रैल तक चलेगा. ये बजट निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में पेश होने वाला लगातार नौवां बजट होगा. इससे पहले वह 1 फरवरी 2020 को सबसे लंबा बजट भाषण देने का रिकॉर्ड भी बना चुकी हैं, जो करीब 2 घंटे 40 मिनट तक चली थी.
वहीं बाजार के विशेषज्ञ यह अनुमान लगा रहे हैं कि 1 फरवरी से सामान के खरीद-बिक्री पर बड़ा असर देखा जा सकता है. बजट के साथ-साथ 1 फरवरी से एलपीजी गैस, ईंधन, फास्टैग, सिगरेट और क्रेडिट कार्ड से जुड़े नियमों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
1. घरेलू LPG सिलेंडर और एविएशन फ्यूल के दाम में हो सकता है बदलाव
इस बार फिर से 1 फरवरी को घरेलू LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी की जा सकती हैं. तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस के दामों की समीक्षा करती हैं. इस समीक्षा के बाद दाम बढ़ाए, घटाए या स्थिर रखे जा सकते हैं. पिछले महीने LPG सिलेंडर की कीमत में 14.40 रुपये की कटौती की गई थी. अब देखना होगा कि इस बार उपभोक्ताओं को राहत मिलती है या उन पर बोझ बढ़ता है.
वहीं इसके साथ पैट्रोल, CNG और दूसरे एविएशन फ्यूल के दामों में भी बढ़ोतरी हो सकती है. अगर इनके दाम बढ़े तो यात्रा के कीमतों पर भी असर देखने को मिलेगा. खास कर प्लाइट्स टिकट के ऊपर. चूंकि इसी दिन यूनियन बजट पेश किया जाना है, ऐसे में इन ईंधनों की कीमतों को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है, जिसके बाद कंपनियां इनके दामों में बढ़ोतरी ला सकती है.
2. FASTag नियमों में बड़ा बदलाव
नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने FASTag को लेकर एक अहम फैसला लिया है. अब FASTag के लिए अलग से KYC प्रक्रिया की जरूरत नहीं होगी. 1 फरवरी से FASTag एक्टिव होने के बाद यूजर्स को दोबारा KYC कराने की बाध्यता खत्म कर दी गई है. अब यह जिम्मेदारी FASTag जारी करने वाले बैंकों की होगी कि वह पहले ही वाहन से जुड़ी सभी जरूरी जांच पूरी करें.
3. सिगरेट, पान मसाला और तंबाकू होंगे महंगे
1 फरवरी 2026 से सिगरेट, पान मसाला और तंबाकू उत्पादों की कीमतें बढ़ सकती हैं. मोदी सरकार इन उत्पादों पर टैक्स बढ़ाने की तैयारी कर रही है, जिससे इनकी कीमतों में तय रूप से इजाफा होगा. यह बढ़ोतरी GST के अलावा अतिरिक्त टैक्स के रूप में होगी, जिससे उपभोक्ताओं पर सीधा असर पड़ेगा. हालांकि इन सब की कीमतों में बजट से पहले ही 2 से 3 रुपए का इजाफा देखा जा रहा है.
4.क्रेडिट कार्ड नियमों में भी बदलाव
1 फरवरी से HDFC बैंक और ICICI बैंक अपने कुछ क्रेडिट कार्ड नियमों में बदलाव करने जा रहे हैं. HDFC Infinia Metal Credit Card यूजर्स अब महीने में केवल 4 बार ही रिवॉर्ड पॉइंट रिडीम कर पाएंगे. ICICI बैंक अपने कुछ चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर BookMyShow के जरिए मिलने वाले फ्री मूवी टिकट्स की सुविधा बंद कर रहा है. इसके अलावा, रिवॉर्ड पॉइंट्स के स्ट्रक्चर में भी बदलाव किया जाएगा. इन सभी बदलावों का असर सीधे तौर पर घरेलू बजट, यात्रा खर्च, रोजमर्रा की खरीदारी और डिजिटल पेमेंट पर पड़ेगा. ऐसे में जरूरी है कि लोग समय रहते नए नियमों को समझें और उसी हिसाब से अपने खर्च की तैयारी करें.
ये भी पढ़ें