Bolt CEO and co-founder Ryan Breslow
Bolt CEO and co-founder Ryan Breslow
यूएस आधारित फिनटेक कंपनी बोल्ट के मालिकों ने कंपनी के पूरे एचआर डिपार्टमेंट को लेऑफ कर दिया है. कंपनी के इस फैसले से कंपनी का 30 प्रतिशत वर्कफोस घट गया है. ऐसे में कई लोगों के जहन में सवाला आता है कि कैसे कोई कंपनी रातोरात ऐसा बड़ा कदम उठा सकता है, जिससे कई लोगों के परिवारों के ऊपर असर पड़ेगा.
दरअसल कंपनी ने अपने इस कदम को कंपनी दोबारा से एक नई रूपरेखा देने का हिस्सा बताया है. उनका कहना है कि उनकी कंपनी का एचआर डिपार्टमेंट ऐसी परेशानियां सामने ला रहा था, जो वास्तव में थी ही नहीं. वह कहते हैं कि एक समय था जब उनकी कंपनी की टॉप कंपनियों में शुमार किया जाता था. लेकिन कंपनी के मालिकों का कहना है कि वह कंपनी को वापस उस स्थान पर ले जाना चाहते हैं, जहां वह लगातार घटनी वैल्यूएशन, लेऑफ से पहले थे.
क्या है 'बोल्ट' की कहानी?
रायन बर्सलो, जिन्होंने बोल्ट को 2014 में स्थापित किया था. बोल्ट जल्द ही यूएस के तेजी से बढ़ने वाली फिनटेक कंपनी की लिस्ट में शामिल हो गई. हालांकि उन्होंने 2022 में सीईओ का पद छोड़ दिया. उनके जाते ही कंपनी ने एकदम गिरावट का चेहरा देखा. कंपनी में लगातार कई बार लोगों को निकाला गया ताकि कंपनी वापस पटरी पर आ सके. लेकिन प्रयास असफल रहे.
साल 2025 में रायन ने कंपनी को लीड करने का फैसला किया. साथ ही कहा कि बोल्ट के लिए यह समय जंग का है. उनका कहना था कि बोल्ट एक स्टार्ट अप जैसे कल्चर की जरूरत है. न कि बड़ी कंपनियों की तरह बड़े-बड़े डिपार्टमेंट की. एचआर डिपार्टमेंट को हटाने के पीछे की शायद रायन की यही सोच और वजह रही. वह मानते हैं कि किसी भी कंपनी में कर्मचारियों का अहम रोल होता है, लेकिन फिलहाल यह सोच बोल्ट के वर्तमान हालातों के विपरीत है.
कैसे कंपनी बिना एचआर के चलेगी?
कंपनी के एचआर डिपार्टमेंट को निकाला बेशक रायन का फैसला हो, लेकिन कैसे कोई कंपनी बिना एचआर डिपार्टमेंट के चलेगी, यह सवाल भी वाजिब है. दरअसल इस समय बोल्ट में केवल कुछ लोगों को उस काम के लिए रखा गया है जो काम एक पूरा एचआर डिपार्टमेंट करता है. यानि कुछ चुनिंदा लोग है तो लोगों की ऑनबोर्डिंग से लेकर काम सीखाने तक. इसके अलावा कुछ इंटर्नल अफेयर भी लोग देखते हैं.
साथ ही बोल्ट ने अपनी तरफ 4 दिन काम करने वाली पॉलिसी को खत्म कर दिया है. मौजूदा समय में केवल 100 लोग ही बोल्ट में काम कर रहे हैं. रायन कहते हैं कि बोल्ट इस समय काफी मुश्किल समय में हैं और मजबूत फैसले लेने की जरूरत है.