AI Generated Image
AI Generated Image
अगर आपने हाल ही में अपना मोबाइल नंबर बदला है, तो केवल परिवार और दोस्तों को ही नया नंबर बताना काफी नहीं है. मौजूदा समय में बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट की लगभग हर सुविधा आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से जुड़ी होती है. ऐसे में नया नंबर समय पर अपडेट न करने से कई जरूरी फसिलिटी रुक सकती हैं और बाद में परेशानी का सामना आ खड़ी होगी.
बैंक अकाउंट से जुड़े ज्यादातर काम रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर की मदद से ही पूरे हो पाते हैं. चाहे अकाउंट से पैसे निकलने या जमा होने की डिटेल, ओटीपी, नेट बैंकिंग लॉगिन और सेफ्टी से जुड़े मैसेज इसी नंबर पर आते हैं. अगर बैंक में पुराना नंबर रजिस्टर्ड रहेगा, तो जरूरी ओटीपी नहीं मिलेगा और कई ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए जैसे ही मोबाइल नंबर बदलें, तो सबसे पहले बैंक में भी उसे अपडेट कराएं.
कई लोग बैंक में तो नया नंबर अपडेट कर देते हैं, लेकिन Google Pay, PhonePe, Paytm या BHIM जैसे UPI ऐप में अपडेट करना भूल जाते हैं. ये ऐप बैंक से जुड़े मोबाइल नंबर के बेसिस पर काम करते हैं. अगर बैंक और UPI ऐप में अलग-अलग नंबर होंगे, तो पैसे भेजने, पैसे लेने या नया बैंक अकाउंड एड में दिक्कत आ सकती है.
सिर्फ बैंक ही नहीं, बल्कि क्रेडिट कार्ड, डिमैट अकाउंट, म्यूचुअल फंड, शेयर ट्रेडिंग अकाउंट, इंश्योरेंस पॉलिसी और लोन से जुड़े रिकॉर्ड में भी नया मोबाइल नंबर अपडेट होना चाहिए. इन सर्विस में भी ओटीपी, लेनदेन की जानकारी, ईएमआई और प्रीमियम की याद दिलाने वाले मैसेज रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ही भेजे जाते हैं. पुराना नंबर रहने पर जरूरी जानकारी आप तक नहीं पहुंच पाएगी.
मोबाइल नंबर सिर्फ कॉन्टैक्ट करने का प्वाइंट नहीं, बल्कि आपके फाइनेंशियल खातों की सेफ्टी का भी अहम हिस्सा बन चुका है. अगर पुराना नंबर किसी और के पास चला जाए या वह बंद हो जाए, तो आपको खाते तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है. सही मोबाइल नंबर दर्ज रहने से हर ट्रांजैक्शन की जानकारी समय पर मिलती रहती है और किसी भी शक वाली एक्टिविटी का ठीक टाइम पर पता चल सकता है.
मोबाइल नंबर बदलने के बाद कुछ मिनट निकालकर सभी फाइनेंशियल खातों में नया नंबर अपडेट कर देना एक छोटी लेकिन बहुत जरूरी प्रोसेस है. इससे बैंकिंग, यूपीआई, निवेश और अन्य फाइनेंशियल सर्विस बिना रुकावट चलती रहती हैं. साथ ही फ्यूचर में ओटीपी, ट्रांजैक्शन या खाते तक पहुंच से जुड़ी परेशानियों से भी बचा जा सकता है.