भले ही टमाटर आपके घर का बजट बिगाड़ने पर आमादा हो लेकिन ये किसी को मालामाल भी कर रहा है. महाराष्ट्र के एक गांव के किसान ऋषिकेश गंगावने ने टमाटर से बंपर कमाई होने पर पूरे गांव में शोभायात्रा निकाली. महाराष्ट्र में वाशिम जिले के देपुल गांव में रहने वाले ऋषिकेश की ये किस्मत दो साल बाद खुली है. उन्हें दो सालों से खेती में नुकसान उठाना पड़ रहा था. लेकिन इस साल फरवरी में डेढ़ एकड़ में लगाई फसल कुदरत की मेहरबानी से बच गई और भरपूर कमाई हुई. देखें पूरी खबर.
Rishikesh Gangawane, a farmer from Maharashtra's Depul village took out a procession in the entire village after he made good profit from tomatoes. Watch this video to know more.