scorecardresearch

Gujarat Vidyapith: गुजरात विद्यापीठ में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, जानें कब तक भरा जाएगा फॉर्म और किस तारीख से शुरू होगा नया सत्र 

महात्मा गांधी द्वारा अहमदाबाद में स्थापित गुजरात विद्यापीठ में शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है. 1246 सीट पर प्रवेश के लिए 8 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे. 1 जुलाई 2026 से नया सत्र शुरू होगा.

Advertisement
Gujarat Vidyapith Gujarat Vidyapith

गुजरात विद्यापीठ में वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई. 1246 सीट पर प्रवेश के लिए 8 मई 2026 तक ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे. 1 जुलाई 2026 से नया सत्र शुरू होगा. महात्मा गांधी द्वारा अहमदाबाद में स्थापित गुजरात विद्यापीठ में शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू की गई है. 

22 मार्च से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म 
इस वर्ष गुजरात विद्यापीठ के 8 स्नातक, 3 स्नातकोत्तर, 20 अनुस्नातक, 1 अनुस्नातक डिप्लोमा और Ph.D कोर्स में 1246 सीटों के लिए एडमिशन प्रोसेस को मंजूरी मिली है. इसके लिए 22 मार्च से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे. उम्मीदवारों के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 8 मई तय की गई है.

मीटिंग के बाद मिली मंजूरी 
गुजरात विद्यापीठ के कुलपति हर्षद पटेल की अध्यक्षता में हुई एकेडेमिक काउंसिल और एग्जीक्यूटिव काउंसिल की मीटिंग के बाद शैक्षणिक वर्ष 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को मंजूरी दी गई. प्रवेश समिति के संयोजक प्रोफेसर अजय पारीख ने बताया कि गुजरात विद्यापीठ में पीएचडी के अलावा सभी अभ्यासक्रमों में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही प्रवेश दिया जाएगा. इसके लिए उम्मीदवारों को यूजी/पीजी में प्रवेश के लिए सीयूईटी परीक्षा या गुजरात विद्यापीठ द्वारा निर्धारित की गई GEETA (Gujarat Vidyapith Eligibility and Efficacy Test for Admission) इन दो में से एक परीक्षा देनी होगी. विद्यापीठ द्वारा 10 मार्च के दिन राज्य के 28 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा. गुजरात के बाहर के उम्मीदवारों के लिए परीक्षा केंद्र की बाद में घोषणा की जाएगी.

 प्रवेश परीक्षा में पूछे जाएंगे इतने प्रश्न 
आपको मालूम हो कि गुजरात विद्यापीठ में 8 स्नातक कोर्स में 270 सीट, 3 स्नातकोत्तर कोर्स में 200 सीट, 20 अनुस्नातक कोर्स में 690 सीट, 1 अनुस्नातक डिप्लोमा कोर्स में 20 सीट और Ph.D कोर्स में 66 सीट समेत कुल 1246 सीट पर प्रवेश दिया जाएगा. गुजरात विद्यापीठ की प्रवेश परीक्षा में 60 प्रश्न पूछे जाएंगे. जिसके लिए 90 मिनट दिए जाएंगे. इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान, भाषा, तर्क और गांधीजी की संक्षिप्त आत्मकथा जैसे विषयों पर ओएमआर आधारित परीक्षा आयोजित होगी. इस परीक्षा के परिणाम के बाद CUET और GEETA के स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट के अनुसार काउंसलिंग और एडमिशन प्रोसेस 12-13 मई 2025 को होगा.  Ph.D के लिए ग्रुप डिस्कशन और फेस-टू-फेस इंटरव्यू 14 मई को होगा. यह प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई से शुरू होगा.