Largest Oil Reserves in the World
Largest Oil Reserves in the World
Top Countries with the Largest Oil Reserves in the World: किसी भी राष्ट्र की आर्थिक शक्ति काफी हद तक उसके तेल भंडारों पर निर्भर करती है. दुनिया में हर दिन करीब 100 मिलियन बैरल तेल की खपत होती है और इसमें से 20 प्रतिशत होर्मुज से गुजरता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के 8 सबसे बड़े तेल भंडार वाले देश कौन से हैं? अगर नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं.
सबसे ज्यादा तेल भंडार किस देश के पास
तेल के भंडार के मामले में वेनेजुएला के पास 303 अरब बैरल तेल भंडार हैं. वहीं इसके बाद सऊदी अरब दूसरे नंबर पर आता है. सऊदी अरब के पास 267 करोड़ बैरल से ज्यादा का सुरक्षित भंडार है. अगर तेल को सोना माना जाए, तो सऊदी अरब के पास इसकी सबसे शुद्ध किस्म होगी. तीसरे नंबर पर ईरान के पास तेल के विशाल भंडार हैं जो फारसी खाड़ी क्षेत्र में जमीन पर और समुद्र के अंदर, दोनों जगहों पर मौजूद हैं.
वहीं लिस्ट में कनाडा और इराक जैसे देशों का नाम भी आता है. ईरान के पास दुनिया का करीब 11.82 पर्सेंट तेल रिजर्व है, जो उसे ग्लोबल मार्केट में एक बहुत ही ताकतवर खिलाड़ी बनाता है. टॉप-10 देशों की इस लिस्ट में यूनाइटेड अरब अमीरात, कुवैत, अमेरिका, रूस और लीबिया भी शामिल हैं. ये वो देश हैं जिनके पास इतना तेल है कि वे दुनिया की ऊर्जा जरूरतों को लंबे समय तक पूरा कर सकते हैं. हालांकि, युद्ध की वजह से इन देशों से तेल की सप्लाई पर असर पड़ने का डर हमेशा बना रहता है.
भारत का स्थान कहां?
तेल भंडारों के मामले में, भारत की स्थिति तेल भंडारों में भारत का हिस्सा बहुत कम है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के पास लगभग 25 करोड़ बैरल तेल का भंडार है. ये लगभग दो महीने की डिमांड को पूरा करने के लिए काफी हैं. कुल रिजर्व लगभग 4,000 करोड़ लीटर होने का अनुमान है. देश की सप्लाई चेन में सात से आठ हफ्ते तक कवरेज देता है. ये स्टॉक कई जगहों पर स्टोर किए जाते हैं. इनमें मैंगलोर, पादुर और विशाखापत्तनम में अंडरग्राउंड स्ट्रैटेजिक गुफाएं शामिल हैं. बता दें कि भारत वह अब करीब 40 देशों से कच्चा तेल इंपोर्ट करता है. वहीं, एक दशक पहले यह 27 देशों से इंपोर्ट करता था.
ये भी पढ़ें: