scorecardresearch

How To Save Electricity Bill: बिजली का बिल कर रहा परेशान? घर पर अपनाएं ये आसान तरीके, हर महीने होगी अच्छी बचत

How To Save Electricity Bill: हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें ही बिजली की खपत को बढ़ा देती हैं, जिन पर हम ध्यान नहीं देते. अगर इन्हें थोड़ा बदल लिया जाए, तो बिजली बिल में अच्छी-खासी बचत की जा सकती है.

AC Electricity Bill AC Electricity Bill
हाइलाइट्स
  • अनयूज्ड डिवाइस का स्विच ऑफ रखें 

  • स्मार्ट मीटर और ऐप्स का करें उपयोग

गर्मियों में जब AC, कूलर, पंखे और फ्रिज लगातार चलता है, तो शरीर को आराम तो बहुत मिलता है लेकिन दिमाग में बिजली बिल की टेंशन भी होने लगती है. कई बार लोग समझ नहीं पाते कि आखिर इतनी ज्यादा खपत हो कैसे रही है और इसे कम करने के लिए क्या किया जाए.

बेहद काम के हैं ये टिप्स
दरअसल, हमारी रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी आदतें ही बिजली की खपत को बढ़ा देती हैं, जिन पर हम ध्यान नहीं देते. अगर इन्हें थोड़ा बदल लिया जाए, तो बिजली बिल में अच्छी-खासी बचत की जा सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसे आसान और असरदार तरीके बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने घर का बिजली बिल कम कर सकते हैं और हर महीने पैसे बचा सकते हैं.

अनयूज्ड डिवाइस का स्विच ऑफ रखें 
अक्सर हम टीवी, चार्जर, माइक्रोवेव जैसे डिवाइस को इस्तेमाल के बाद भी प्लग में लगा छोड़ देते हैं. ये स्टैंडबाय मोड में भी बिजली खपत करते हैं. इसलिए जब जरूरत न हो, तो इन्हें पूरी तरह बंद कर दें.

नेचुरल लाइट का इस्तेमाल करें
दिन के समय ज्यादा से ज्यादा प्राकृतिक रोशनी का उपयोग करें. इससे आपको दिन में लाइट और पंखे कम चलाने पड़ेंगे, जिससे बिजली की बचत होगी.

वॉशिंग मशीन और आयरन का स्मार्ट इस्तेमाल
वॉशिंग मशीन को फुल लोड पर ही चलाएं और बार-बार छोटे कपड़े धोने से बचें. इसी तरह आयरन भी एक बार में ज्यादा कपड़ों पर करें, ताकि बार-बार बिजली खर्च न हो.

5-स्टार रेटिंग वाले उपकरण चुनें
नए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदते समय हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाले प्रोडक्ट्स लें. ये उपकरण कम बिजली खपत करते हैं और लंबे समय में पैसे की बचत करते हैं.

स्मार्ट मीटर और ऐप्स का करें उपयोग
आजकल कई जगहों पर स्मार्ट मीटर और मोबाइल ऐप्स की सुविधा मिल रही है, जिससे आप अपनी बिजली खपत पर नजर रख सकते हैं. इससे आपको पता चलता है कि कहां ज्यादा खर्च हो रहा है और उसे कैसे कम किया जाए.

AC के साथ ऐसे बचाएं बिजली बिल

  • AC को 24-26°C पर सेट करें. हर 1°C कम करने से करीब 6% ज्यादा बिजली खर्च होती है. 18°C पर चलाना सबसे बड़ी गलती है.

  • दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें, ताकि ठंडी हवा बाहर न जाए. अगर कमरा सील रहेगा तो AC जल्दी कूल करेगा और कम बिजली खर्च होगी.

  • फैन चलाने से ठंडी हवा जल्दी पूरे कमरे में फैलती है, जिससे AC कम समय चलता है.

  • अगर आप ये सब टिप्स फॉलो करते हैं तो हर महीने 20-40% तक बिजली बिल कम हो सकता है.

ये भी पढ़ें: