Aditya Prakash Aman
Aditya Prakash Aman
बिहार इंटरमीडिएट के परीक्षा का रिजल्ट आ गया है. जिसमें समस्तीपुर जिले के उच्च माध्यमिक विद्यालय पाड़ दलसिंहसराय का छात्र आदित्य प्रकाश अमन साइंस में टॉप किया है. इस खबर के मिलते ही स्कूल में और आदित्य प्रकाश के घर में जश्न का माहौल बन गया. आदित्य प्रकाश अमन के पिता सरकारी स्कूल में टीचर के पद पर कार्यरत हैं. वहीं, मां रिंकू कुमारी गृहणी है.
आदित्य प्रकाश को 481 नंबर मिले-
आदित्य प्रकाश बचपन से ही पढ़ने में मेधावी छात्र रहा. जिसका नतीजा है कि पूरे बिहार में प्रथम स्थान लाकर समस्तीपुर जिले का नाम रोशन किया है. साइंस टॉपर आदित्य प्रकाश अमन को 481 नंबर मिले हैं. आदित्य प्रकाश अमन का सपना डॉक्टर बनने का है.
आदित्य ने किसको दिया सफलता का श्रेय?
टॉपर बनने के बाद आदित्य प्रकाश अमन ने कहा कि उसने छठी से 10वीं तक की पढ़ाई सिमलतुल्ला से की थी. इसके बाद उसने 11वीं में समस्तीपुर जिले दलसिंहसराय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय पाड़ में दाखिला कराया था. आदित्य ने टॉपर का सफर तय करने को लेकर सबसे पहले श्रेय राधा रानी अपने माता-पिता के साथ स्कूल के टीचर्स को दिया. सफर में उतार-चढ़ाव आता रहता है. उसी के राह पर चलते हुए इस मुकाम पर पहुंचे है. जब रिजल्ट आया तो काफी खुशी मिली. माँ के आंखों में खुशी के आंसू आ गए.
डॉक्टर बनने का सपना-
आदित्य प्रकाश ने कहा कि जिस तरह से मैंने मेहनत किया और कॉपी लिखा था तो मुझे उम्मीद था कि टॉप 10 में आऊंगा. आदित्य का मानना है कि पूरी ईमानदारी के साथ मेहनत करते रहना चाहिए. बाकी रिजल्ट भगवान के ऊपर छोड़ देना चाहिए. आगे डॉक्टर बनना चाहता हूं.
सेल्फ स्टडी करता था आदित्य-
माँ रिंकू कुमारी बताती है कि आदित्य बचपन से पढ़ने में तेज था. आज उसके मेहनत का फल मिला तो हमें बहुत अच्छा लग रहा है. आदित्य सेल्फ स्टडी करता था. स्कूल के शिक्षकों का सहयोग मिलता था. आदित्य के पापा भी हेल्प करते थे. आदित्य की माँ रिंकू कुमारी बताती हैं कि 10वीं के वक्त भी वेरिफिकेशन के लिए बुलाया गया था. लेकिन वह टॉप टेन लिस्ट में नहीं आ पाया था. लेकिन हमलोग हमेशा उसे प्रोत्साहित करते रहे कि तुम टॉपर हो और उसी का नतीजा हुआ कि आज टॉपर बन गया है.
ये भी पढ़ें: