scorecardresearch

12वीं पास करते Degree चुनें या Short Term Course, Skills सीखने को मिलेंगी आपको... कमाई होगी छप्पर फाड़ कर

आज के समय में स्टूडेंट्स के लिए जरूरी है कि वह केवल डिग्री के सहारे न बैठकर स्किल्स पर फोकस करें. ऐसा करने से फ्यूचर में उन्हे बेहतर पैकेज वाली नौकरियां मिला सकती है. साथ ही वह अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं.

AI Generated Image AI Generated Image

आज के समय में सिर्फ डिग्री ही अच्छी नौकरी की गारंटी नहीं देती, बल्कि स्किल्स के दम पर आप बड़ा पैकेज अफने नाम कर सकते हैं. इसके लिए कई ऐसे शॉर्ट-टर्म कोर्स हैं, जिन्हें 12वीं के बाद केवल कुछ ही महीनों में पूरा किया जा सकता है और इनके जरिए अच्छी नौकरी मिल सकती है. 

अच्छी बात यह है कि इन कोर्स में पढ़ाई के साथ-साथ काम की जरूरी स्किल भी सिखाई जाती है. यही वजह है कि साल 2026 में ऐसे स्किल बेस्ड कोर्स की मांग तेजी से बढ़ रही है. लेकिन किसी भी कोर्स को चुनने से पहले अपनी रुचि और फ्यूचर की योजना को जरूर ध्यान में रखना चाहिए.

डिजिटल मार्केटिंग की बढ़ती मांग

अगर आपको इंटरनेट और सोशल मीडिया में रुचि है तो डिजिटल मार्केटिंग अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इस कोर्स में वेबसाइट को गूगल पर रैंकिंग करने, ऑनलाइन कैंपेन चलाने और सोशल मीडिया पर एडवरटाइजिंग करने जैसी बातें सिखाई जाती हैं. कोर्स पूरा करने के बाद डिजिटल मार्केटर, SEO एग्जीक्यूटिव या सोशल मीडिया से जुड़े काम मिल सकते हैं. शुरुआत में करीब 20 हजार से 40 हजार रुपए महीने तक की सैलरी मिल सकती है. यह रकम आपकी स्किल, कंपनी और शहर पर भी डिपेंड करती है.

ग्राफिक डिजाइनिंग में भी है अच्छा मौका

अगर आपको डिजाइन बनाना, फोटो एडिट करना या क्रिएटिव काम पसंद है तो ग्राफिक डिजाइनिंग बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इस कोर्स में डिजाइन बनाने वाले सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल सिखाया जाता है. इसके बाद ऐड कंपनियों, मीडिया, वेबसाइट और दूसरे कई सेक्टर में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं. शुरुआती स्तर पर 20 हजार से 35 हजार रुपए महीने तक की कमाई हो सकती है.

वेब डिजाइनिंग से तेजी से बढ़ रहा रोजगार

वेब डिजाइनिंग भी 2026 के सबसे लोकप्रिय कोर्स में शामिल है. इसमें वेबसाइट बनाना और उसे बेहतर तरीके से तैयार करना सिखाया जाता है. HTML, CSS और JavaScript जैसी जरूरी तकनीकों की जानकारी दी जाती है. इस कोर्स के बाद फ्रंट-एंड वेब डेवलपमेंट जैसे काम मिल सकते हैं, जहां शुरुआती सैलरी 25 हजार से 40 हजार रुपए महीने तक पहुंच सकती है.

ऑफिस जॉब के लिए DCA और कंप्यूटर कोर्स

जो स्टूडेंट्स ऑफिस में काम करना चाहते हैं, उनके लिए DCA, ऑफिस मैनेजमेंट और डेटा एंट्री जैसे कोर्स अच्छे माने जाते हैं. इनमें MS Office, Excel और दूसरे जरूरी कंप्यूटर टूल्स सिखाए जाते हैं. कोर्स पूरा करने के बाद डेटा एंट्री ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट जैसी नौकरियां मिल सकती हैं. इन पदों पर शुरुआत में 15 हजार से 25 हजार रुपए महीने तक की सैलरी मिल सकती है.

किसी भी कोर्स को चुनते समय सिर्फ ज्यादा सैलरी नहीं देखनी चाहिए. ऐसा कोर्स चुनें जिसमें आपकी रुचि हो और आगे बढ़ने के मौके भी हों. अच्छी स्किल, लगातार सीखने की इच्छा और अनुभव के साथ कमाई समय के साथ और भी बढ़ सकती है.