Students protesting at Darbhanga Polytechnic College
Students protesting at Darbhanga Polytechnic College
स्टूडेंट्स अब अपनी समस्याओं को लेकर चुप रहने वाले नहीं है. दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज में मूलभुत सुविधाओं में कमी और सही पठन-पाठन नहीं होने पर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया. अपनी मांगों के साथ घंटों सभी छात्र कॉलेज परिसर में खुले मैदान में कड़ी धूप के बीच बैठे रहे.
प्रदर्शनकारी विद्यार्थियों ने लगाए आरोप
प्रदर्शनकारी छात्र-छात्राओं का आरोप था की कॉलेज में किसी चीज की सही व्यवस्था नहीं है. कॉलेज में टीचर की कमी है. क्लास सही से चलती नहीं है. क्लासरूप में कई जगहों पर पंखा नहीं है, जहां है तो कुछ झूलते हुए चलता है. ऐसे में गर्मी के समय क्लास में पढ़ाई करने में बड़ी परेशानी होती है. पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है. शौचालय छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग नहीं है.
पुराना हॉस्टल में जैसे-तैसे रह रहे छात्र
नया हॉस्टल बना लेकिन उसमे छात्रों के रहने की व्यवस्था नहीं की जा रही है. पुराना हॉस्टल में जैसे-तैसे कुछ ही छात्र रहते हैं. अधिकतर छात्र निजी माकन किराए पर लेकर रहते हैं, जो अतिरिक्त खर्च का एक बोझ है. दूर-दराज से कॉलेज आने के कारण काफी परेशानी होती है. कॉलेज आ जाएं तो टीचर की कमी की वजह से क्लास सस्पेंड या कम्बाइन्ड कर वर्ग का संचालन किया जाता है. ऐसे में छात्र यहां सही से शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं. उन्हें एक तरह से मानसिक प्रताड़ना झेलना पड़ता है. इन्हीं सब वजहों से आज तंग होकर मजबूरी में छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं.
उधर, कॉलेज द्वारा जारी विज्ञापन में बढ़ा चढ़ा कर दिखया जाता है, जो वास्तविक रूप में यहां नहीं दिखाई दे रहा है. प्रदर्शन को देखते कॉलेज प्रशासन से जब बात नहीं बनी तब मामले को बिगड़ता देख आखिर कार भारी पुलिस बल के साथ दरभंगा सदर के SDM कुमार गौरव और SDPO एसके सुमन मौके पर पहुंचे. दोनों अधिकारियों ने विद्यार्थियों से लंबी बातचीत की. आखिरकार सभी मूलभूत सुविधाएं जल्द बहाल करने का आश्वासन के बाद प्रदर्शन को समाप्त करने के लिए स्टूडेंट्स राजी हुए. इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली. प्रदर्शनकारी छात्र नितेश कुमार ने बताया की हमारे कॉलेज में कोई मूलभूत सुविधा नहीं है. इस वजह से छात्रों को पढ़ाई करने में बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है. नामांकन के समय कॉलेज अपने विज्ञापन में तरह-तरह की सुविधा को दिखता और बताता है. प्रदर्शनकारी छात्रा ईशा कुमारी ने बताया की कॉलेज में किसी चीज की सही व्यवस्था नहीं है. कॉलेज में टीचर की कमी है. क्लास सही से नहीं चलता है. शौचालय छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग नहीं है.
विद्यार्थियों की मांगें जल्द पूरी की जाएंगी
दरभंगा के सदर एसडीएम कुमार गौरव ने बताया की प्रदर्शनकारी छात्रों से लम्बी बात हुई. उनकी सभी समस्या को सुना है. उनकी मुख्य समस्या यहां मिलने वाली मूलभूत सुविधा को लेकर है, जिसे जल्द पूरा कर लिया जाएगा. नया बना हॉस्टल अभी कॉलेज को हैंडओवर नहीं किया गया है. हॉस्टल की परेशानी को आगे हल कर दिया जाएगा. छात्रों को भी कहा गया है वे यहां पढ़ाई के लिए आए हैं, अपनी पढ़ाई पर फोकस करें. आंदोलन कर कॉलेज के वातावरण को अलग रंग देने के बदले अपनी समस्या को उचित प्लेटफॉर्म पर रखें. यदि कालेज प्रशासन से बात नहीं बनती है तो जिला प्रशासन से अपनी बात रखें. हम लोगों ने अपना नंबर भी छात्रों को दिया ताकि आगे कोई समस्या हो तो हम लोगों को सूचित करें.