scorecardresearch

DUSU Election Result 2026: NSUI का नहीं खुला खाता, अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP का कब्जा, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी

DUSU Election 2026: DUSU चुनाव में ABVP ने अध्यक्ष सहित तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है. इस चुनाव में  NSUI का खाता तक नहीं खुला. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की है.

Advertisement
DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम. DUSU चुनाव में ABVP ने लहराया परचम.

DUSU Election Result 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) के छात्रसंघ चुनाव ( DUSU) 18 सितंबर को शांतिपूर्ण संपन्न होने के बाद 19 सितंबर 2026 को वोटों की गिनती की गई.  इसमें अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने जीत दर्ज की जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने बड़े अंतर से जीत हासिल की. इस बार ABVP और NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया)  के बीच मुकाबला काफी कांटे का रहा लेकिन इसके बावजूद NSUI का खाता तक नहीं खुला. 

ABVP उम्मीदवार यश डबास ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की. सचिव पद पर ABVP उम्मीदवार रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पद पर ABVP उम्मीदवार लक्ष्य राज सिंह विजयी रहे हैं. उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने जीत हासिल की है. इस तरह ABVP ने केंद्रीय पैनल के चार में से तीन पदों पर कब्जा किया है. 

अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला काफी रहा करीबी
अध्यक्ष पद के लिए ABVP के यश डबास और NSUI के विजय शंकर मीणा के बीच मुकाबला काफी करीबी रहा. मतगणना के कई राउंड में दोनों उम्मीदवारों के बीच बढ़त बदलती रही. अंतिम नतीजे में यश डबास ने अध्यक्ष पद अपने नाम कर लिया. 

चारों जीते उम्मीदवार

  • अध्यक्ष: यश डबास (ABVP): कुल वोट 24,576
  • उपाध्यक्ष: दीपांशु शौकीन (निर्दलीय): कुल वोट 30,615
  • सचिव: रिया छाबड़ी (ABVP): कुल वोट 21,650
  • संयुक्त सचिव: लक्ष्य राज सिंह (ABVP): कुल वोट 16,615

 

किस पद पर किसे मिले कितने वोट
अध्यक्ष पद के लिए

  • एबीवीपी: 24,576 मत
  • एनएसयूआई: 22,523 मत
  • लेफ्ट: 5,377 मत
  • एएसएपी: 1,388 मत

उपाध्यक्ष पद के लिए

  • निर्दलीय: 30,615 मत
  • एबीवीपी: 16,910 मत
  • एनएसयूआई: 4,313 मत
  • लेफ्ट: 2,383 मत

सचिव पद के लिए

  • एबीवीपी: 21,650 मत
  • एनएसयूआई: 14,869 मत
  • लेफ्ट: 8,734 मत
  • एएसएपी: 7,639 मत

संयुक्त सचिव पद के लिए

  • एबीवीपी: 16,615 मत
  • एससीएस: 15,778 मत
  • एनएसयूआई: 15,206 मत
  •  लेफ्ट: 5,837 मत