DUSU Election 2026
DUSU Election 2026
Delhi University Students Union Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रसंघ चुनाव (DUSU) 18 सितंबर को संपन्न होने के बाद 19 सितंबर 2026 को वोटों की गिनती की गई. इसमें अध्यक्ष समेत 3 सीटों पर ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) ने जीत दर्ज की जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल की. इस बार NSUI (नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया) का खाता तक नहीं खुला.
अध्यक्ष पद पर ABVP के यश डबास, उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय दीपांशु शौकीन, सचिव पद पर रिया छाबड़ी (ABVP), संयुक्त सचिव पद पर लक्ष्य राज सिंह (ABVP) ने जीत दर्ज की है. इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ (DUSU) चुनाव में केंद्रीय पैनल के चारों मुख्य पदों पर नोटा (NOTA) को कुल 23,942 वोट मिले हैं. ये पिछले साल के मुकाबले 268 ज्यादा है. इस बार चारों पदों पर कुल 23 हजार 942 स्टूडेंट्स ने NOTA यानी चुनाव में खड़े उम्मीदवारों में से कोई नहीं का बटन दबाया है. छात्र राजनीति में धनबल और बाहुबल के खिलाफ असंतोष जताते हुए बड़ी संख्या में छात्रों ने नोटा का विकल्प चुना, जिसके कारण इस बार कई पदों पर नोटा को प्रमुख वामपंथी (AISA-SFI) उम्मीदवारों से भी अधिक वोट मिले.
किस पद पर नोटा को कितने मिले वोट
आक्रामक कैंपेन ने छात्रों को किया बेचैन
ये आंकड़े और इसके पीछे की मानसिकता तस्दीक करती है कि मस्कुलर और आक्रामक कैंपेन ने छात्रों को बेचैन किया है. कैंपस की छात्राओं ने चुनाव प्रचार के दौरान दिखने वाली अत्यधिक आक्रामकता और दिखावे की राजनीति के प्रति खुलकर असंतोष जताया है. छात्र अपनी नाराजगी दर्ज कराना चाहते थे कि डूसू चुनाव केवल अत्यधिक पैसे खर्च करने वाले संगठनों जैसे एबीवीपी या एनएसयूआई के बीच ही सीमित न रह जाए. यही वजह रही कि निर्दलीय उम्मीदवार दीपांशु शौकीन ने इस बार उपाध्यक्ष का पद जीतकर दोनों प्रमुख पार्टियों को चौंका दिया और कई पदों पर नोटा को वामपंथ से अधिक वोट मिले. यानी छात्रों के मन में पारंपरिक राजनीतिक दलों के डीएनए वाले छात्र संगठनों से बढ़ते मोह भंग की स्थिति दिखने लगी है.