India Post GDS Recruitment 2026
India Post GDS Recruitment 2026
10वीं पास विद्यार्थी जो सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, भारतीय डाक विभाग ने ग्रामीण डाक सेवक (GDS) के पदों के लिए भर्ती निकाली है. कुल 28740 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 जनवरी 2026 से शुरू हो गई है.
इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन
भारतीय डाक विभाग की ओर से इस भर्ती के जरिए ब्रांच पोस्टमास्ट (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर (ABPM) और डाक सेवक के पदों पर नियुक्ति की जीएगी. इच्छुक उम्मीदवार उम्मीदवार 14 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं. आवेदन फॉर्म 2 फरवरी से 16 फरवरी 2026 के बीच सब्मिट करना होगा.
फॉर्म में करेक्शन की सुविधा 18 से 19 फरवरी के बीच उपलब्ध होगी. इच्छुक उम्मीदवार indiapostgdsonline.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी 2026 है. पद के अनुसार सैलरी अलग-अलग मिलेगी. बीपीएम के लिए वेतनमान 12000 रुपए से 29380 रुपए और एबीपीएम/डाक सेवक के लिए 10000 रुपए से 24470 रुपए है.
क्या होनी चाहिए उम्र और योग्यता
भारतीय डाक विभाग की ओर से जारी इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं कक्षा पास होना अनिवार्य है, जिसमें मैथ्स और अंग्रेजी शामिल हों. इसके अलावा जिस सर्किल के लिए आवेदन कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए. उम्मीदवारों को कंप्यूटर का ज्ञान होना जरूरी है और साइकिल चलाना भी आना चाहिए. उम्मीदवारों के आवेदन फॉर्म सबमिट करने के बाद क्लास 10वीं के नंबरों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. उसी के आधार पर नौकरी मिलेगी.
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन कर चयन प्रक्रिया खत्म हो जाएगी. चयनित उम्मीदवारों को डिविजनल हेड के पास जाकर दस्तावेज सत्यापन कराना होगा. इस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट 28 फरवरी 2026 को जारी की जा सकती है. आपको मालूम हो कि इस भर्ती के लिए किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी. इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 40 साल निर्धारित की गई है. हालांकि, नियमों के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को एज में छूट दी जाएगी.
ऐसे करें आवेदन
1. सबसे पहले आवेदन करने के लिए डाक विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा.
2. फिर होमपेज पर इस भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करना होगा.
3. इसके बाद उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा.
4. रजिस्ट्रेशन करने के बाद आवेदन फॉर्म को भरने के बाद उसे जमा करना होगा.