Class 10 and 12 students await scorecards (Photo : ITG)
Class 10 and 12 students await scorecards (Photo : ITG)
CBSE Class 10 Result 2026 Date: कक्षा 10 के छात्रों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. Central Board of Secondary Education यानी CBSE जल्द ही 2026 के मैट्रिक परिणाम घोषित कर सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रिजल्ट 14 अप्रैल को जारी होने की संभावना जताई जा रही है, हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
पिछले वर्ष CBSE ने कक्षा 10 का परिणाम 13 मई को जारी किया था, लेकिन इस बार परीक्षाएं पहले समाप्त हो गई थीं. इसी कारण से रिजल्ट भी पहले जारी होने की उम्मीद है. इसके अलावा, दूसरी बोर्ड परीक्षाएं 15 मई से शुरू होने वाली हैं, जिससे संकेत मिलता है कि रिजल्ट अप्रैल के मध्य में घोषित किया जा सकता है. तो चलिए आपको बताते हैं कि कब और कैसे रिजल्ट चेक करें.
कब और कहां देखें रिजल्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, CBSE Class 10 Result 2026 कल जारी हो सकता है. रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र इसे आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाकर देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करना होगा.
इसके अलावा, छात्र DigiLocker और UMANG ऐप के माध्यम से भी अपना रिजल्ट आसानी से देख सकते हैं.
CBSE कक्षा 10 का रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
होमपेज पर 'Secondary School Examination (Class X) 2026' लिंक पर क्लिक करें.
अब अपना रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड ID, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें.
'Submit' बटन पर क्लिक करें. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा. इसे डाउनलोड कर लें.
ये भी पढ़ें: