IIRF Ranking 2026
IIRF Ranking 2026
भारत के टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले स्टूडेंट्स के जरूरी खबर है. दरअसल, इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क यानी आईआईआरएफ (IIRF) ने भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय, इंजीनियरिंग कॉलेज और मैनेजमेंट सहित इंस्टीट्यूट्स की लिस्ट जारी कर दी है. इस बार IIRF Ranking 2026 में विश्वविद्यालयों की लिस्ट में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) पहले स्थान पर है. इंजीनियरिंग कॉलेजों में आईआईटी बॉम्बे (IIT Bombay) टॉप पर है.
डीयू को मिला दूसरा स्थान
विश्वविद्यालयों की लिस्ट में पहले स्थान पर JNU, दूसरे स्थान पर दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) है. आईआईआरएफ की रैंकिंग में जामिया मिलिया इस्लामिया लिस्ट में तीसरे स्थान पर है. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद चौथे स्थान पर है. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) भारत की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटी की लिस्ट में पांचवें स्थान पर है.
भारत की टॉप 5 यूनिवर्सिटी
1. जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी
2. दिल्ली यूनिवर्सिटी
3. जामिया मिलिया इस्लामिया
4. यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद
5. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी
इंजीनियरिंग में आईआईटी मद्रास को दूसरा स्थान
आईआईआरएफ की रैंकिंग में देश के इंजीनियरिंग कॉलेजों में पहला स्थान आईआईटी बॉम्बे ने हासिल किया है. दूसरे स्थान पर आईआईटी मद्रास है. आईआईटी दिल्ली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है. आईआईआरएफ रैंकिंग 2026 में आईआईटी खड़गपुर ने चौथा और आईआईटी कानपुर ने पांचवां हासिल किया है. आईआईटी बीएचयू को आठवां स्थान मिला है. आर्किटेक्चर में आईआईटी बीएचयू को छठवां स्थान, मेडिसीन और डेंटल में आईएमएस बीएचयू को नौवां स्थान मिला है. विधि की पढ़ाई में बीएचयू का देश में 15वां स्थान मिला है.
भारत के टॉप 5 इंजीनियरिंग कॉलेज
1. आईआईटी बॉम्बे
2. आईआईटी मद्रास
3. आईआईटी दिल्ली
4. आईआईटी खड़गपुर
5. आईआईटी कानपुर
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को टॉप-10 रैंकिंग में मिला स्थान स्थान
बनारस स्थित महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को खेल क्षेत्र की उपलब्धियों को आधार टॉप-10 रैंकिंग में स्थान स्थान मिला है. IIRF Ranking में काशी विद्यापीठ को आठवां स्थान मिला है. महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ को ओवरऑल इंडेक्स में 85.84 अंक मिला है. आईआईआरएफ की ओर से इसका सर्टिफिकेट भी विश्वविद्यालय को मिल गया है. विद्यापीठ में साल 2025 में खेल क्षेत्र की उपलब्धियों को आधार बनाया गया है. लखनऊ स्थित बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) ने आईआईआरएफ 2026 रैंकिंग में देश के केंद्रीय विश्वविद्यालयों की श्रेणी में 19वां स्थान प्राप्त किया है. लखनऊ विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज (आईएमएस) को देशभर के प्रबंधन संस्थानों में 42वां स्थान मिला है.
इन मानकों पर तय हुई रैंकिंग
संस्थान की एकेडमिक प्रतिष्ठा, छात्र-शिक्षक अनुपात, ग्रेजुएट का आउटकम व रोजगार, रिसर्च आउटकम, स्टूडेंट्स प्रोफाइल, प्रोफेसरों की प्रतिष्ठा, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां, वेलबिंग और इंस्टीट्यूशनल विकास, इंपैक्ट और वैल्यू एडिशन, पियर परसेप्शन व पुरा छात्र प्रतिक्रिया और पब्लिक परसेप्शन के आधार पर रैंकिंग तय की गई है. आईआईआरएफ की रैंकिंग की मदद से विद्यार्थी अपने लिए बेहतरीन कॉलेज चुन सकते हैं.