scorecardresearch

JNU में चाहते हैं पढ़ना तो आ गया समय, PG में दाखिले के लिए शुरू हो गया प्रोसेस, जानें नियम

JNU के PG कोर्सेस में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो गया है. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव हो गया है. जो भी छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं, वो यूनिवर्सिटी के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर फॉर्म भर सकते हैं. फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 15 जून की रात 11 बजकर 50 मिनट है.

JNU University JNU University

दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में पढ़ना छात्रों का सपना होता है. अगर आप जेएनयू में एडमिशन लेना चाहते हैं और इसका इंतजार कर रहे थे तो वो समय आ गया है. जेएनयू ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट और एडवांस डिप्लोमा ऑफ प्रोफइशिएंसी पाठयक्रमों में एडमिशन की प्रोसेस शुरू कर दी है. CUET PG 2026 के नतीजे आने के बाद यूनिवर्सिटी ने 25 मई से अपना  ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव कर दिया है.

कब तक फॉर्म भर सकते हैं?
CUET PG के नतीजे आ चुके हैं. इसके बाद यूनिवर्सिटीज में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो रहा है. जेएनयू ने भी रजिस्ट्रेशन पोर्टल लाइव कर दिया है. जो भी छात्र एडमिशन लेना चाहते हैं, उनको जेएनयू की आधिकारिक वेबसाइट jnu.ac.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं. छात्र 15 जून की रात 11 बजकर 50 मिनट तक अपना फॉर्म भर सकते हैं.

किसको मिलेगा फॉर्म भरने का मौका?
जेएनयू में हर कोई एडमिशन नहीं ले सकता है. हर किसी को एडमिशन का मौका नहीं मिलेगा. यूनिवर्सिटी में रजिस्ट्रेशन के लिए सिर्फ वे छात्र ही पात्र होंगे, जिन्होंने CUET PG फॉर्म भरते समय प्राथमिकता की लिस्ट में JNU का ऑप्शन चुना था. जो छात्र रजिस्ट्रेशन के लिए यूनिवर्सिटी के पोर्टल लॉगिन करना चाहेंगे, उनको सीयूईटी पीजी के आवेदन नंबर और जन्मतिथि का इस्तेमाल करना होगा.

क्या हो पूरा शेड्यूल?

JNU PG एडमिशन शेड्यूल
एडमिशन शेड्यूल तारीख
ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत 25 मई 2026
आवेदन की आखिरी तारीख 15 जून 2026
पहली मेरिट लिस्ट 23 जून (संभावित)
सीट ब्लॉकिंग और फीस भुगतान (पहली लिस्ट) 23 जून से 25 जून
दूसरी मेरिट लिस्ट 1 जुलाई (संभावित)
दस्तावेज सत्यापन 6 जुलाई से 14 जुलाई
खाली सीटों के लिए आखिरी कॉल 20 से 22 जुलाई
दाखिले की आखिरी तिथि 7 जुलाई

इन पाठ्यक्रमों में मिलेगा दाखिला-
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में एमए और दूसरे नॉन-साइंस कोर्सेस में एडमिशन के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ बैचलर की डिग्री होनी चाहिए. जबकि एमएससी और एमसीए के लिए छात्रों को संबंधित विषयों में 55 फीसदी अंक के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. एवांस्ड डिप्लोमा ऑफ प्रोफिशियंसी से संबंधित एडमिशन के लिए संबंधित भाषा में डिप्लोमा होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: