scorecardresearch

NEET PG Quota: नीट पीजी के लिए पंजीकरण शुरू, जानें ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा में क्या होता है अंतर?

NEET PG Counseling 2026: नीट पीजी काउंसलिंग 2026 की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इस काउंसलिंग में हिस्सा लेने से पहले अभ्यर्थियों को सीट मेट्रिक्स समझना जरूरी हैं. आज हम बता रहे हैं कि ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा में क्या अंतर होता है?

Advertisement
NEET PG Counselling 2026 NEET PG Counselling 2026

NEET PG Counselling 2026: हमारे देश में नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट फॉर पोस्टग्रेजुएट यानी NEET PG के जरिए देश के मेडिकल कॉलेजों में MD, MS और PG डिप्लोमा कोर्सेज में एडमिशन लिया जाता है. आपको मालूम हो कि सिर्फ इस एग्जाम को पास कर लेने से ही  सीट नहीं मिल जाती है बल्कि एग्जाम के बाद काउसंलिंग होती है और उसके बाद मेडिकल सीट अलॉट की जाती है. सीटों का अलॉटमेंट ऑल इंडिया कोटा (AIQ) और स्टेट कोटा (State Quota) के आधार पर किया जाता है. आज हम बता रहे हैं कि ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा में क्या अंतर होता है?

रजिस्ट्रेशन की विंडो इस तारीख तक रहेगी खुली 
आपको मालूम हो कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. पहले चरण के लिए पंजीकरण प्रक्रिया 12 अक्टूबर 2026 से शुरू हुई है. रजिस्ट्रेशन की विंडो 21 अक्टूबर 2026 तक खुली रहेगी. अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. काउंसलिंग के दौरान ऑल इंडिया कोटा और स्टेट कोटा की सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा. 

क्या है ऑल इंडिया कोटा 
ऑल इंडिया कोटा विद्यार्थियों को पूरे भारत में पोस्टग्रेजुएट मेडिकल शिक्षा का अवसर देता है. ऑल इंडिया कोटा स्टूडेंट्स को उनकी एकेडमिक एलिजिबिलिटी के आधार पर कॉलेज में दाखिला दिलाता है न कि डोमिसाइल के आधार पर. ऑल इंडिया कोटा के तहत शामिल मेडिकल कॉलेजों की निर्धारित सीटों पर पूरे देश के पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (MCC) की ओर से ऑल इंडिया कोटा काउंसलिंग की जाती है. आपको मालूम हो कि MCC की ओर से सीटों का आवंटन सरकारी मेडिकल कॉलेजों (जम्मू-कश्मीर और कुछ यूनियन टेरिटरी को छोड़कर) में किया जाता है.  सरकारी मेडिकल कॉलेजों में कुल सीटों का 50 प्रतिशत AIQ के माध्यम से होता है. उधर, 50 प्रतिशत सीटें राज्य के कोटा के लिए आरक्षित रहती हैं. ऑल इंडिया कोटा में स्टूडेंट्स अपनी रैंक, पात्रता और पसंद के आधार पर कॉलेज व कोर्स चुनते हैं. ऑल इंडिया कोटा की काउंसलिंग के लिए उम्मीदवारों को एमसीसी के आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करना होता है. 

क्या होता है स्टेट कोटा
आपको मालूम हो कि स्टेट कोटा के तहत संबंधित राज्य के मेडिकल कॉलेजों में निर्धारित सीटों पर एडमिशन दिया जाता है. 50 प्रतिशत सरकारी सीटों और प्राइवेट कॉलेजों की सीटों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया अपनाई जाती है. स्टेट कोटा की काउंसलिंग अमूमन राज्य की नामित काउंसलिंग अथॉरिटी आयोजित करती है. आपको मालूम हो कि स्टेट कोटा में दाखिला के लिए राज्य के नियमों के मुताबिक निवास, शैक्षणिक पृष्ठभूमि या अन्य पात्रता शर्तें लागू हो सकती हैं. स्टेट कोटा के लिए संबंधित राज्य के पोर्टल पर आवेदन करना पड़ता है. 

नीट पीजी काउंसलिंग के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले MCC की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं.
  • इसके बाद PG Medical Counselling सेक्शन पर क्लिक करें.
  • अब कैंडिडेट एक्टिविटी सेक्शन में NEET PG 2026 Counselling Registration के लिंक पर क्लिक करें. 
  • फिर न्यू रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन चुनने के बाद अपना लॉगइन क्रिएट करें. 
  • ऐसा करने के बाद काउंसलिंग एप्लीकेशन फॉर्म खुलेगा, इसमें सभी जरूरी जानकारी भरें.
  • फिर मांगे गए जरूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें.
  • अब रजिस्ट्रेशन फीस और सिक्योरिटी डिपॉजिट का भुगतान करें.
  • अंत में सभी जानकारियों को ठीक से पढ़ने के बाद सबमिट कर दें.