NEET 2026 cancellation
NEET 2026 cancellation
देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसीएक बार फिर सवालों के घेरे में है. NEET-UG 2026 को रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने का फैसला लिया गया है. NEET परीक्षा के बाद आरोप लगे कि एक गेस पेपर में पूछे गए कई सवाल असली पेपर से मिलते-जुलते थे. इसके बाद राजस्थान पुलिस की स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने जांच शुरू की. बाद में मामला CBI को सौंप दिया गया.
इसी बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. एजेंसी का कहना है कि परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है. एजेंसी ने 3 मई को हुई परीक्षा को कथित अनियमितताओं और पेपर लीक की शिकायतों के बाद निरस्त कर दिया था.
NEET UG परीक्षा की लेकर लाखों स्टूडेंट्स के मन में कई सवाल हैं. चलिए जानते हैं इससे जुड़े कुछ अहम सवाल और उनके जवाब.
Q1. NEET UG परीक्षा कौन कराता है?
NEET UG परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA कराती है. यही एजेंसी परीक्षा, एडमिट कार्ड, रिजल्ट और पूरी प्रक्रिया संभालती है.
Q2. NEET UG क्या है?
यह देशभर में MBBS, BDS, AYUSH और दूसरे मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है.
Q3. NEET UG 2026 किस मोड में होगा?
NTA के मुताबिक NEET UG 2026 हाइब्रिड मोड में कराया जाएगा. यानी परीक्षा प्रक्रिया में ऑफलाइन और टेक्नोलॉजी आधारित सिस्टम दोनों का इस्तेमाल हो सकता है.
Q4. NEET साल में कितनी बार होता है?
NEET UG आमतौर पर साल में एक बार आयोजित किया जाता है. परीक्षा ज्यादातर मई में होती है.
Q5. हर साल कितने छात्र NEET देते हैं?
हर साल करीब 20 से 25 लाख छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं. यह भारत की सबसे बड़ी एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक है.
Q6. परीक्षा की नई तारीख कब आएगी?
NTA ने कहा है कि NEET UG री-एग्जाम की नई तारीख अलग से घोषित की जाएगी. स्टूडेंट्स को आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी होगी.
Q7. क्या री-एग्जाम के लिए नए एडमिट कार्ड जारी होंगे?
हां. परीक्षा दोबारा होने पर NTA नए एडमिट कार्ड जारी करेगा. छात्र इन्हें ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे.
Q8. NEET के लिए न्यूनतम उम्र कितनी होनी चाहिए?
उम्मीदवार की उम्र एडमिशन के समय कम से कम 17 साल होनी चाहिए.
Q9. क्या NEET में अधिकतम उम्र सीमा है?
नहीं. फिलहाल NEET UG के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा तय नहीं है.
Q10. NEET देने की कितनी कोशिशें कर सकते हैं?
NEET देने के प्रयासों की संख्या पर कोई रोक नहीं है. जब तक उम्मीदवार पात्रता पूरी करता है, वह परीक्षा दे सकता है.
Q11. क्या NEET के बाद इंटरव्यू भी होता है?
नहीं. NEET UG में कोई इंटरव्यू या दूसरा एग्जाम नहीं होता. एडमिशन सिर्फ स्कोर, रैंक और काउंसलिंग के आधार पर मिलता है.
Q12. NEET स्कोर से किन कोर्स में एडमिशन मिलता है?
NEET स्कोर के जरिए MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS, वेटरिनरी और दूसरे मेडिकल व एलाइड हेल्थ कोर्स में एडमिशन मिलता है.
Q13. NEET किन भाषाओं में होता है?
NEET परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, मराठी, गुजराती, उर्दू, पंजाबी, कन्नड़, मलयालम, असमिया और ओड़िया समेत कई भाषाओं में आयोजित होती है.
Q14. परीक्षा में कौन-कौन से विषय आते हैं?
NEET UG में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी से सवाल पूछे जाते हैं. बायोलॉजी में बॉटनी और जूलॉजी शामिल होती है.
Q15. NEET परीक्षा कितने घंटे की होती है?
NEET UG परीक्षा की अवधि 3 घंटे होती है.
Q16. क्या भारत में MBBS के लिए NEET जरूरी है?
हां. भारत में MBBS में एडमिशन के लिए NEET क्वालिफाई करना अनिवार्य है. सरकारी और निजी दोनों मेडिकल कॉलेजों में यही स्कोर मान्य होता है.
Q17. क्या विदेशी छात्र भी NEET दे सकते हैं?
हां. विदेशी नागरिक, NRI, OCI और PIO उम्मीदवार भी तय पात्रता शर्तें पूरी करने पर NEET UG के लिए आवेदन कर सकते हैं.
Q18. छात्रों को अब क्या करना चाहिए?
छात्रों को घबराने की जरूरत नहीं है. NTA जल्द नई परीक्षा तारीख और एडमिट कार्ड की जानकारी जारी करेगा. ऐसे में तैयारी जारी रखना सबसे जरूरी है.