scorecardresearch

Staff Nurse Recruitment: उत्तर प्रदेश में जल्द शुरू होंगी स्टाफ नर्स की भर्तियां, 1729 पदों के लिए कर सकेंगे आवेदन

उत्तर प्रदेश के चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में स्टाफ नर्स की भर्ती की जाएगी. पिछले साल 4743 पदों में से सिर्फ 3014 पद ही भरे गए थे.

Advertisement
Representative Image Representative Image
हाइलाइट्स
  • यूपी में होंगी स्टाफ नर्स की भर्तियां

  • पिछले साल खाली रह गए थे पद

नर्सिंग कोर्स कर चुके युवाओं के लिए खुशखबरी है. इन युवाओं को सरकारी अस्पतालों में रोजगार पाने का मौका मिलने वाला है. अस्पतालों में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों को भरा जाएगा, जिससे युवाओं को रोजगार मिलेगा और मरीजों को भा राहत मिलेगी. 

होंगी स्टाफ नर्स की भर्तियां

उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के 1729 रिक्त पदों पर भर्ती शुरू होगी जिसका विज्ञापन जल्द ही जारी किया जाएगा. स्टाफ नर्स की भर्ती चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में की जाएगी. पिछले साल कुल 4743 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन 3014 पद ही भरे गए थे.

खास बात यह है कि ये पद योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण खाली रह गए थे. अब जल्द ही रिक्त पदों का विज्ञापन जारी कर भर्ती शुरू की जाएगी. अस्पताल अभी भी डॉक्टरों के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं. 

खाली रह गए थे पद

पिछले साल उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के 4743 पदों पर भर्ती के लिए करीब 1.02 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. 3 अक्टूबर 2021 को हुई लिखित परीक्षा में 83564 उम्मीदवार शामिल हुए थे. गौरतलब है कि परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 40 अंक जरूरी थे.

ऐसे में केवल 3014 योग्य उम्मीदवार ही मिल पाए और शेष पद खाली रहे. अस्पतालों में स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को भरने से उन मरीजों को राहत मिलेगी जो सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की कमी का सामना कर रहे हैं.