scorecardresearch

22 मई तक बढ़ाई गई CUET 2022 के लिए रजिस्ट्रेशन की तारीख, ऐसे कर सकेंगे अप्लाई

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया था. पहले इसे 6 मई को बंद किया जाना था.

CUET 2022 CUET 2022
हाइलाइट्स
  • CUET 2022 के लिए बढ़ाई गई रजिस्ट्रेशन की तारीख

  • 22 मई तक ऑफिशियल वेबसाइट पर करें आवेदन

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) के लिए ऑनलाइन आवेदन जमा करने की समय सीमा 22 मई को शाम 5 बजे तक बढ़ा दी गई है. इसके अलावा, आवेदन के लिए करेक्शन विंडो 31 मई को बंद हो जाएगी. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 6 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.samarth.ac.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया था. पहले इसे 6 मई को बंद किया जाना था. 

कैसे भरें CUET रजिस्ट्रेशन फॉर्म 

  1. ऑफिशियल वेबसाइट - cuet.samarth.ac.in पर जाएं. 
  2. पर्सनल डिटेल जैसे नाम, कॉन्टैक्ट और नंबर भरकर रजिस्ट्रेशन करें. 
  3. सिस्टम जनरेटेड रजिस्ट्रेशन या आवेदन संख्या का उपयोग करके, CUET 2022 आवेदन पत्र को पूरा करें. 
  4. फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, कक्षा 10 के दस्तावेज और जाति प्रमाण पत्र सहित स्कैन किए गए दस्तावेज अपलोड करें. 
  5. एप्लीकेशन फीस का भुगतान ऑनलाइन करें और एप्लीकेशन जमा कर दें. 

भारत के 547 शहरों में होगा इसका एग्जाम

CUET भारत के 547 शहरों और भारत के बाहर 13 शहरों में होना है. परीक्षा अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू सहित 13 भाषाओं में आयोजित की जाएगी. 

साढ़े तीन घंटे की कंप्यूटर बेस्ड एंट्रेंस एग्जाम में केवल कक्षा 12 एनसीईआरटी (NCERT)से जुड़े जवाल होंगे. एमटीए के मुताबिक पिछले हफ्ते तक परीक्षा के लिए करीब सात लाख लोगों ने एप्लीकेशन फॉर्म भरा था. उम्मीद है कि इस बार 9 लाख लोग रजिस्ट्रेशन करवाएंगे. 

ये भी पढ़ें: